{"_id":"690dc419275e245bf507ae13","slug":"bihar-election-tejashwi-and-pappu-yadav-camaraderie-was-on-display-in-purnea-news-in-hindi-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: पूर्णिया में दिखी तेजस्वी-पप्पू यादव की जुगलबंदी, बिना नाम लिए मंत्री लेसी सिंह पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: पूर्णिया में दिखी तेजस्वी-पप्पू यादव की जुगलबंदी, बिना नाम लिए मंत्री लेसी सिंह पर बोला हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 07 Nov 2025 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar Election: तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए स्थानीय विधायक और मंत्री लेसी सिंह पर तीखा हमला बोला, जिससे सभा में उत्साह भर गया। तेजस्वी ने कहा कि धमदाहा में राशन चोर घूम रहा है। यह चुनाव राशनचोरों, मुनाफाखोरों और भ्रष्टाचारियों से बदला लेने का है।
पप्पू यादव और तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने पूर्णिया में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कर महागठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। धमदाहा हाई स्कूल मैदान में आयोजित रैली में सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम तब हुआ जब सांसद पप्पू यादव उनके साथ एक ही मंच पर दिखे, जिसने सीमांचल में गठबंधन की एकजुटता को मजबूत किया। तेजस्वी यादव ने धमदाहा से RJD प्रत्याशी संतोष कुशवाहा और कसबा से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी इरफान आलम के लिए जनता से वोट की अपील की।
Trending Videos
धमदाहा में तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए स्थानीय विधायक और मंत्री लेसी सिंह पर तीखा हमला बोला, जिससे सभा में उत्साह भर गया। तेजस्वी ने कहा कि धमदाहा में राशन चोर घूम रहा है। यह चुनाव राशनचोरों, मुनाफाखोरों और भ्रष्टाचारियों से बदला लेने का है। इस बार इन्हें सबक सिखाकर RJD प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को जीत की माला पहनानी है। उन्होंने सरकार बनने की तारीख (14 नवंबर) को टारगेट करते हुए तीन मुख्य वादे किए। सरकार बनते ही जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार में एक सरकारी नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढे़ं: एक ही छत के नीचे सात विधानसभा का ईवीएम, नालंदा में प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
माई बहन मान योजना के तहत परिवार/महिलाओं के खाते में ₹20 हजार की राशि भेजी जाएगी। किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली को महागठबंधन की सरकार बनते ही फ्री कर दिया जाएगा। हेलिकॉप्टर बनाम ट्रैक्टर' की लड़ाई तेजस्वी ने चुनावी खर्च और संसाधनों को मुद्दा बनाया और इसे अमीर बनाम गरीब की लड़ाई बताया।
उन्होंने कहा कि आज मेरी 18 सभाएं हैं। यह लड़ाई हेलिकॉप्टर बनाम ट्रैक्टर की है। बीजेपी ने अपनी सभाओं के लिए 30-30 हेलिकॉप्टर उतार रखे हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण में बिहार की जनता ने एक तरफा बदलाव के लिए वोटिंग की है और अब पूर्णिया तथा धमदाहा की बारी है। कसबा के गढ़बनैली ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी इरफान आलम के लिए प्रचार करते हुए तेजस्वी ने सीमांचल के गंभीर मुद्दों को उठाया।
उन्होंने सीमांचल को बिहार का सबसे गरीब इलाका बताया, जो सबसे ज्यादा बेरोजगारी, पलायन और गरीबी से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहाँ इलाज के लिए अस्पताल नहीं हैं और मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। अच्छी शिक्षा की व्यवस्था न होने से लोग परेशान हैं। उन्होंने जनता से कहा कि उन्होंने मौजूदा सरकार को 20 साल का मौका दिया, अब एक बार महागठबंधन को मौका दें, और वह सीमांचल की सूरत बदलकर रख देंगे।
