सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news Bomb Threat to Araria Civil Court, Email Sent to District Judge, Security Tightened

Bihar News: अररिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, डिस्ट्रिक्ट जज को ईमेल मिलने से मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 08 Jan 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार

अररिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड के साथ सघन जांच अभियान चलाया। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

bihar news Bomb Threat to Araria Civil Court, Email Sent to District Judge, Security Tightened
अररिया सिविल कोर्ट
विज्ञापन

विस्तार

अररिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यह धमकी भरा ईमेल अररिया के जिला एवं सत्र न्यायाधीश की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया है। ईमेल मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Trending Videos

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। न्यायालय परिसर के भीतर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे सरावगी, शराबबंदी व कानून-व्यवस्था पर जानें क्या बोले?

इस संबंध में अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की सूचना के बाद पूरी सतर्कता के साथ कोर्ट परिसर में जांच अभियान चलाया जा रहा है। अब तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है।

राहत: फिलहाल स्थिति नियंत्रण में
एसपी ने कहा कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल की सहायता ली जा रही है। साथ ही कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है।

जानें क्या बोले एसपी?
“धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस पूरी तरह सतर्क है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed