सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Fed up with harassment by agents laborer commits suicide group loan claims another life in Purnia

Bihar News: एजेंटों की बदसलूकी से तंग आकर मजदूर ने की खुदकुशी, पूर्णिया में ग्रुप लोन ने ली एक और जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: पूर्णिया के गुलाबबाग में 60 हजार रुपये के ग्रुप लोन की किस्त न चुका पाने और लोन एजेंटों की प्रताड़ना से तंग आकर 25 वर्षीय श्रवण मल्लिक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली, पुलिस जांच में जुटी।

Bihar News: Fed up with harassment by agents laborer commits suicide group loan claims another life in Purnia
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया जिले से कर्ज के कारण मौत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 60 हजार रुपये के ग्रुप लोन की किस्त न चुका पाने और लोन एजेंटों की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में की जांच पड़ताल में जुट गई और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया जाए।घटना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग मवेशी पट्टी की गांव की है।

Trending Videos

मृतक की पहचान 25 वर्षीय श्रवण मल्लिक के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, श्रवण दैनिक मजदूरी कर रोजाना करीब 400 रुपये कमाता था, जिससे उसके परिवार का गुजारा मुश्किल से होता था। आर्थिक तंगी से निपटने के लिए उसने कुछ महीने पहले 60 हजार रुपये का ग्रुप लोन लिया था। लेकिन घर की माली हालत बिगड़ने के कारण वह समय पर किस्तें नहीं भर पा रहा था। आरोप है कि लोन एजेंट घर आकर गाली-गलौज करते थे और उसे सरेआम जलील किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अथमलगोला में तैनात बीटीएम कृषि पदाधिकारी लापता, 22 दिन पहले हुई थी शादी; मोबाइल भी आ रहा बंद

श्रवण की शादी 5 साल पहले हुई थी और उसका एक 4 साल का बेटा है। घटना के समय पत्नी किसी काम से बाहर गई थी और बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। जब पत्नी घर लौटी, तो उसने पति का शव फंदे से झूलता पाया। मृतक ने हाल ही में एजेंट से एक हफ्ते की मोहलत मांगी थी, लेकिन पैसों का इंतजाम न होने के डर और अपमान के बोझ ने उसे यह आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

सूचना मिलते ही गुलाबबाग टीओपी प्रभारी और सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। अपर थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और प्रताड़ना के आरोपों की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed