Bihar News: किशनगंज-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB की कार्रवाई, नेपाल की जेल से फरार महिला कैदी फतेहपुर से पकड़ी गई
Bihar News: गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से एक महिला कैदी भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली है। इसके बाद एसएसबी और फतेहपुर थाना पुलिस ने सीमा पिलर संख्या 150/03 के पास नाका लगाया। तड़के करीब 3 बजे पैदल आ रही एक संदिग्ध महिला को रोका गया।

विस्तार
भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार तड़के किशनगंज पुलिस और एसएसबी को बड़ी सफलता मिली। काठमांडू जेल से फरार एक महिला कैदी को फतेहपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और बाद में नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर स्थित 12वीं बटालियन एसएसबी चौकी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से एक महिला कैदी भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली है। इसके बाद एसएसबी और फतेहपुर थाना पुलिस ने सीमा पिलर संख्या 150/03 के पास नाका लगाया। तड़के करीब 3 बजे पैदल आ रही एक संदिग्ध महिला को रोका गया। पूछताछ में उसकी पहचान नेपाल के झापा जिले की रहने वाली 49 वर्षीय एंजिला खातून के रूप में हुई, जो काठमांडू जेल से फरार थी। गिरफ्तारी के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर महिला को नेपाल पुलिस इंस्पेक्टर भुवन बाबू खड़का को सौंप दिया गया।
पढे़ं; मुजफ्फरपुर में बैंक अधिकारी की पत्नी की संदिग्ध मौत, खिड़की तोड़कर पुलिस ने निकाला शव; पति पर आरोप
इस संयुक्त कार्रवाई में एसएसबी के उप कमांडेंट स्वपन रजक, सहायक कमांडेंट आयुष ददीच, फतेहपुर चौकी के जवान और फतेहपुर थाना अध्यक्ष की अहम भूमिका रही। यह सफलता बिहार पुलिस और एसएसबी दोनों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।