सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: Village headman who challenge the police included in the police top list raids launched for his arrest

Bihar: खाकी को चुनौती देने वाला मुखिया पुलिस की टॉप-10 लिस्ट में शामिल, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: पूर्णिया के बीकोठी थाना क्षेत्र के उप मुखिया तपेश पाठक सोशल मीडिया पर हथियार डील कबूल, पुलिस का अपमान करने के आरोप में जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Bihar: Village headman who challenge the police included in the police top list raids launched for his arrest
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के पूर्णिया जिले में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाले शातिर अपराधी और बीकोठी थाना क्षेत्र के औराही पंचायत के उप मुखिया सह वर्तमान मुखिया तपेश कुमार पाठक उर्फ छोटू पाठक पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वर्दी का अपमान करने और सोशल मीडिया पर हथियारों की डील कबूलने वाले इस आरोपी को पूर्णिया पुलिस ने जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल किया है। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Trending Videos


मामले की शुरुआत 16 दिसंबर को हुई, जब सदर थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रभाष कुमार पांडे के पास एक फोन आया। फोन करने वाले तपेश पाठक ने करीब 7 मिनट तक ऑन-ड्यूटी अधिकारी के साथ न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की सीधी धमकी भी दी। शातिर अपराधी ने इस बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसे पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तपेश पाठक का विवादों से पुराना नाता है। हाल ही में वह फेसबुक लाइव आया और खुद के अपहरण की खबरों का खंडन करते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि वह हथियार खरीदने के लिए मुंगेर, जमालपुर, किशनगंज और भागलपुर के चक्कर काट रहा था। उसने बताया कि मनचाहा हथियार न मिलने के कारण वह तनाव में था, जिसके चलते उसने अपना फोन बंद कर लिया था।नतपेश की पत्नी माधुरी देवी ने उसके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पढ़ें:  मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लोको पायलटों का हंगामा, तीन मांगों को लेकर दो घंटे प्रदर्शन

एसआई प्रभाष पांडे इस मामले की जांच कर रहे थे। जब तपेश से संपर्क हुआ, तो उसने अपहरण की बात को सिरे से खारिज कर दिया और पुलिस पर ही भड़क गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, औराही पंचायत में उसने बंदूक के डर से उप मुखिया का पद हासिल किया था। इसके अलावा, बीकोठी थाना में एक दलित व्यक्ति के साथ मारपीट और उत्पीड़न (SC/ST एक्ट) के मामले में भी वह लंबे समय से फरार चल रहा है।

एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि वर्दी का अपमान और अपराधियों का बढ़ता मनोबल कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तपेश पाठक को टॉप-10 अपराधियों की सूची में डाल दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, वह जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed