{"_id":"6996e1e40dba4248810f16f9","slug":"brutal-attack-on-elderly-priest-couple-during-temple-robbery-in-purnia-thieves-flee-with-donation-box-purnea-news-c-1-1-noi1375-3968704-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पूर्णिया के महावीर मंदिर में चोरी, विरोध करने पर बुजुर्ग दंपत्ति से मारपीट, आरोपी दानपेटी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पूर्णिया के महावीर मंदिर में चोरी, विरोध करने पर बुजुर्ग दंपत्ति से मारपीट, आरोपी दानपेटी लेकर फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: पूर्णिया के हाट थाना क्षेत्र स्थित महावीर मंदिर में चोरी की नीयत से घुसे एक बदमाश ने दानपेटी लूटने के दौरान विरोध करने पर बुजुर्ग पुजारी दंपत्ति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घायल पंडित का पूर्णिया जीएमसीएच में इलाज कराते परिजन
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया में चोरी की नीयत से मंदिर में घुसे एक बदमाश ने दानपेटी लूटने के साथ-साथ विरोध करने पर बुजुर्ग पुजारी दंपत्ति पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
Trending Videos
अररिया के रहने वाले हैं बुजुर्ग दंपत्ति
घटना हाट थाना क्षेत्र के बाघमारा रोड (सेहवान हाता) स्थित महावीर मंदिर में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे हुई। घायल दंपत्ति की पहचान अररिया जिले के निवासी बातेशनाथ मिश्र और उनकी पत्नी जानकी देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में चोर ने घटना को दिया अंजाम
परिजनों के अनुसार, दोनों पिछले कई वर्षों से मंदिर में पूजा-पाठ कराते हैं और मंदिर परिसर के एक कमरे में ही रहते हैं। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह एक नशे का आदी युवक चोरी की नीयत से मंदिर में दाखिल हुआ और दानपेटी तोड़ने लगा। आहट सुनकर पंडित बातेशनाथ मिश्र की नींद खुल गई। जब उन्होंने निहत्थे होकर आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो बदमाश ने पास रखी लोहे की रॉड से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। पति की चीख-पुकार सुनकर जानकी देवी उन्हें बचाने पहुंचीं, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।
आरोपी दानपेटी लेकर फरार
हमले के बाद आरोपी दानपेटी लेकर फरार हो गया। दानपेटी में महाशिवरात्रि समेत अन्य दिनों के चढ़ावे की अच्छी-खासी राशि जमा थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान दंपत्ति को तुरंत पूर्णिया जीएमसीएच (GMCH) ले जाया गया। गंभीर स्थिति और सिर में गहरी चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: थाने के पास कार से मिला शव, पुलिस वाले हैरान, गोली मारकर हत्या की घटना से वैशाली में सनसनी
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में नशा करने वालों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन