सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Daylight Robbery in Purnea: Valuables Worth Lakhs Stolen from Engineer’s Home

Bihar: सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली ई-होम्स पैनोरमा में दिनदहाड़े चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 08 Jan 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Purnea News: पूर्णिया में ई-होम्स पैनोरमा सोसायटी में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हुई। कनीय अभियंता के विला से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकद चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

Daylight Robbery in Purnea: Valuables Worth Lakhs Stolen from Engineer’s Home
घटनास्थल पर बिखरा सामान
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया शहर की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली सोसायटियों में शामिल ई-होम्स पैनोरमा में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने नगर निगम के कनीय अभियंता के विला नंबर-45 को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकद राशि पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

Trending Videos

यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ई-होम्स पैनोरमा सोसायटी की है। बताया जा रहा है कि कनीय अभियंता का घर बंद देखकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें कैसे घुसे थे चोर
पीड़ित कनीय अभियंता इंजीनियर कुनील कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी पर निकल गए थे। बच्चों की छुट्टियों के चलते उनकी पत्नी गांव गई हुई थीं। शाम को जब वे घर लौटे तो मुख्य द्वार का ताला सुरक्षित था, लेकिन अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गए। चोरों ने रसोई की खिड़की का लॉक तोड़कर घर में प्रवेश किया और बेडरूम में रखी अलमारी का लॉकर काटकर उसमें रखे सभी कीमती जेवरात और नकद राशि चोरी कर ली।


ये भी पढ़ें- Bihar: प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे सरावगी, शराबबंदी व कानून-व्यवस्था पर जानें क्या बोले?

सुरक्षा व्यवस्था पर क्यों उठ रहे सवाल?
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दोपहर के समय एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैमरे में कैद पाई गई हैं। घटना के बाद से सोसायटी के स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती के बावजूद इस तरह की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

घटनास्थल पर बिखरा सामान

घटनास्थल पर बिखरा सामान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed