Bihar: मासूम की हत्या के सदमे से उबर भी न पाया परिवार, अब दादा के लापता होने से परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
Bihar: पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची सोमिया कुमारी की निर्मम हत्या के बाद उसके दादा कृत्यानंद हरिजन के रहस्यमयी तरीके से लापता होने से सनसनी फैल गई है। लगातार दो बड़ी घटनाओं ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और इलाके में दहशत का माहौल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया जिले का अमौर थाना क्षेत्र के मधुवाकोला गांव में बीते रविवार को छह वर्षीय मासूम सोमिया कुमारी की गला रेतकर हुई निर्मम हत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि एक और सनसनीखेज घटना सामने आ गई है। मृत बच्ची के दादा, 50 वर्षीय कृत्यानंद हरिजन, पिछले दो दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हैं। इस दोहरी त्रासदी ने न केवल परिजनों को तोड़कर रख दिया है, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लापता होने की घटना से बढ़ी चिंता
परिवार पर टूटा दोहरा संकट
ये भी पढ़ें: जमुई में भीषण सड़क हादसा; दूध गाड़ी और हाईवा की टक्कर, 30 मिनट तक केबिन में फंसा रहा चालक
पुलिस जांच में जुटी, विशेष टीम गठित
घटना की सूचना मिलते ही अमौर पुलिस हरकत में आ गई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि लापता होने की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस रौटा हाट और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि पुलिस हर तकनीकी और जमीनी पहलू पर काम कर रही है और जल्द ही लापता कृत्यानंद हरिजन को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X