{"_id":"68da0504c4834d01c00ad0a3","slug":"man-axes-neighbour-to-death-over-alleged-affair-10-wounds-found-on-victim-wife-detained-purnea-news-c-1-1-noi1375-3460837-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: आरोपी ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया घातक वार, शरीर पर 10 गहरे जख्म; प्रेम-प्रसंग को लेकर बढ़ा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: आरोपी ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया घातक वार, शरीर पर 10 गहरे जख्म; प्रेम-प्रसंग को लेकर बढ़ा विवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:17 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
विज्ञापन
पूर्णिया में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। वारदात इतनी खौफनाक थी कि मृतक के चेहरे और शरीर पर 10 से अधिक गहरे जख्म मिले हैं। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के बसंतबाग नया टोला की हैं। मृतक की पहचान चंदा मरांडी उर्फ राजा मरांडी (24) के रूप में हुई है, जो आरोपी दुखा शर्मा (42) का पड़ोसी था। दोनों पास में ही रहते थे।
आरोपी दुखा शर्मा को शक था कि उसकी पत्नी का पिछले करीब दो महीने से पड़ोसी राजा मरांडी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। राजा मरांडी देर से उठने के कारण खाना नहीं बना पाया था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह खाना खाने के लिए दुखा शर्मा के घर पहुंचा। इसी दौरान दुखा शर्मा भी अचानक घर आ गया। राजा को घर में देखकर दुखा ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों में तीखी कहासुनी हुई। गुस्साए दुखा शर्मा ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और राजा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से राजा मरांडी की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के बड़े भाई बबलू मरांडी ने बताया कि राजा मछली गद्दी में काम करता था और शनिवार देर रात लौटा था। वह खाने के लिए आरोपी के घर गया था।
पुलिस ने आरोपी की पत्नी को पकड़ा, तलाश जारी है। वारदात के बाद आरोपी दुखा शर्मा (जो जुट मील में मजदूरी करता है) घर से फरार हो गया। राजा मरांडी का खून से लथपथ शव आरोपी के घर से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने वारदात के बाद आरोपी की पत्नी (36 वर्ष) को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया गया है कि दुखा शर्मा ने चार महीने पहले भी इसी अफेयर के शक में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फरार आरोपी दुखा शर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
Trending Videos