{"_id":"695d09a7e1dc67ddef09b8dc","slug":"police-raids-and-judicial-proclamation-force-accused-brothers-to-surrender-in-purnea-purnea-news-c-1-1-noi1375-3812948-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: फरार दो आरोपियों का कोर्ट में आत्मसमर्पण, हथियार तस्करी सहित कई गंभीर मामलों में थे वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: फरार दो आरोपियों का कोर्ट में आत्मसमर्पण, हथियार तस्करी सहित कई गंभीर मामलों में थे वांछित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Purnea News: पूर्णिया में फरार राहुल महतो और सचिन महतो ने एससी-एसटी न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। सब्जी मंडी विवाद से जुड़े गोलीकांड और हथियार तस्करी मामलों में वांछित आरोपियों पर पुलिस दबाव, इश्तिहार और कुर्की की कार्रवाई के बाद सरेंडर हुआ।
दोनों आरोपियों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया जिले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों ने अंततः न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों अभियुक्तों ने एससी-एसटी न्यायालय में सरेंडर किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की लगातार दबिश, छापामारी और न्यायिक इश्तिहार की कार्रवाई ने उन्हें आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया।
Trending Videos
सरेंडर करने वाले आरोपियों की पहचान
न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान नागेश्वरबाग निवासी दिलीप महतो के पुत्र राहुल महतो और सचिन महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी फरार चल रहे थे और इनके खिलाफ हथियार तस्करी सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडी विवाद से शुरू हुई हिंसा
पुलिस के मुताबिक मामला खुश्कीबाग सब्जी मंडी में बैंगन की खरीद-बिक्री को लेकर शुरू हुए विवाद से जुड़ा है। इसी विवाद के चलते अगले दिन दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घटना के बाद सदर थाना में कांड संख्या 436/24 के तहत एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे। सदर थाना पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कई संभावित स्थानों पर छापामारी की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
यह भी पढ़ें- Bihar News: मुस्लिम युवक से शादी करने वाली युवती ने किया सरेंडर, कोर्ट में बयान के बाद VHP ने कराया शुद्धिकरण
इश्तिहार और कुर्की के डर से सरेंडर
जब पुलिस को आरोपी नहीं मिले तो न्यायालय से उनके खिलाफ इश्तिहार जारी कराया गया। घर पर इश्तिहार चस्पा होने और कुर्की-जब्ती की आशंका से घबराकर दोनों आरोपियों ने मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि इसी मामले में इससे पहले भी दो अन्य आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन