सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police Team Attacked and Vehicle Damaged During Liquor Raid in Satkodariya Village, 33 Booked

Bihar News: शराब माफियाओं का हमला, छापेमारी के दौरान पुलिस पर पथराव, सरकारी वाहन चकनाचूर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 08:08 AM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के मरंगा थाना क्षेत्र के सत्कोदरीया गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों और शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया। पुलिस पर ईंट-पत्थरों से पथराव किया गया, जिसमें एक जवान घायल हो गया और सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

Police Team Attacked and Vehicle Damaged During Liquor Raid in Satkodariya Village, 33 Booked
पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम पर एक बार फिर हमला हुआ है। ताजा मामला मरंगा थाना क्षेत्र के सतकोदरिया गांव का है। यहां अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों और शराब कारोबारियों ने मिलकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि पुलिस की सरकारी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Trending Videos


गुप्त सूचना पर पहुंची थी पुलिस टीम
जानकारी के अनुसार, मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सतकोदरिया गांव में बड़े स्तर पर अवैध शराब बनाई और बेची जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम गांव में छापेमारी के लिए पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद असामाजिक तत्वों ने कुछ ग्रामीणों को उकसाया और पुलिस का विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ ने किया पथराव, मची अफरा-तफरी
देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर चारों ओर से पत्थर फेंके जाने लगे। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा और कुछ को छिपना पड़ा। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और सरकारी वाहन को भी भारी नुकसान पहुंचा।

अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा, उपद्रवी फरार
हमले की सूचना तुरंत थाने को दी गई। इसके बाद भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस बल को आता देख हमलावर वहां से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए 8 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आसपास लगे वीडियो कैमरों और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।

एसपी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
इस मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने कहा कि पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई करने गई थी। छापेमारी के दौरान कुछ लोगों ने सरकारी काम में बाधा डाली और पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि किसी भी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से सतकोदरिया गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है ताकि नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed