Bihar News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह पर की अमर्यादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Purnea News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए एक जानवर से उनकी तुलना की। इस विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स पप्पू यादव को ही ट्रोल कर रहे हैं।
विस्तार
बिहार की राजनीति में आए दिन होने वाली जुबानी जंग ने आज एक बेहद कड़वा मोड़ ले लिया। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर सीधा हमला बोलते हुए ऐसी अमर्यादित टिप्पणी कर दी है, जिससे सियासी गलियारे में भारी हंगामा मचना तय माना जा रहा है। सोमवार को पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए गिरिराज सिंह पर निशाना साधा। सांसद ने अपने ट्वीट में भाजपा नेता गिरिराज सिंह का नाम बदलकर जानवर से तुलना कर दी, जिसे लेकर एक्स यूजर्स सांसद पप्पू यादव को ही ट्रोल करने लगे।
सांसद ने अपनी पोस्ट में इस भड़ास का स्पष्ट कारण तो नहीं बताया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि गिरिराज सिंह द्वारा लगातार विपक्ष, राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर दिए जा रहे बयानों ने आग में घी डालने का काम किया है।
पढ़ें- पूर्णिया गैंगरेप को लेकर नीतीश सरकार पर भड़के सांसद पप्पू यादव: लालू परिवार पर कानूनी कार्रवाई पर क्या कहा?
दरअसल, हाल ही में गिरिराज सिंह ने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसा था कि चुनाव के बाद सब संतरे की तरह बिखर जाते हैं। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी को संविधान विरोधी बताते हुए ईडी की कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप भी लगाया था।
पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह को नीचा दिखाने की कोशिश तो की, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने उल्टा उन्हें ही निशाने पर ले लिया। रितेश राय नामक एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये है एक नेता जी की भाषा, देख रहे हो विनोद? ये नेता जी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और अपने ही राज्य के नेता के लिए क्या नाम बोल रहे हैं!
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.