सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Purnia Civil Court receives bomb threat work halted after receiving email court premises evacuated

Bihar: पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही कामकाज ठप, खाली कराया गया कोर्ट परिसर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: पूर्णिया व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने तुरंत सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया और पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया।  पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तलाशी अभियान चला रही हैं।

Bihar Purnia Civil Court receives bomb threat work halted after receiving email court premises evacuated
सुरक्षा की दृष्टिकोण से जांच पड़ताल करते पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया के व्यवहार न्यायालय को शुक्रवार सुबह एक अज्ञात ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई। धमकी मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा कारणों से न्यायिक कार्यवाही रोक दी गई और पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और डॉग स्क्वायड तथा बम निरोधक दस्ते की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Trending Videos


ई-मेल से मिली धमकी
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह जैसे ही अदालत की कार्यवाही शुरू होने वाली थी, प्रशासन को धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिली। एहतियात बरतते हुए पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाई और जजों, वकीलों, कर्मचारियों और मुवक्किलों को परिसर से बाहर निकाल दिया। हाल के वर्षों में यह पहली बार है जब पूर्णिया कोर्ट को इस तरह की सीधी धमकी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पूरे कॉम्प्लेक्स की ली जा रही तलाशी'
मौके पर मौजूद सदर एसडीपीओ-1 ज्योति शंकर ने बताया कि उन्हें धमकी की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे कॉम्प्लेक्स की तलाशी ली जा रही है। संदिग्धों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच और छापेमारी जारी है। उन्होंने फिलहाल ई-मेल की बारीकियों पर कोई जानकारी साझा नहीं की, लेकिन परिसर में मौजूद सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

कोर्ट की स्थायी सुरक्षा जांच कराने की मांग
वहीं, कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने कहा कि बार-बार मिल रही धमकियों और सुरक्षा में सेंध की आशंका न्यायिक प्रक्रिया के लिए गंभीर खतरा हैं। उनका कहना है कि कोर्ट जैसे संवेदनशील स्थल पर इस तरह की धमकियां न केवल न्याय प्रक्रिया को बाधित करती हैं, बल्कि सैकड़ों लोगों की जान को भी जोखिम में डालती हैं। वकीलों ने कोर्ट की स्थायी सुरक्षा जांच कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: जमीन विवाद में दो पट्टीदार के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस बल तैनात
फिलहाल कोर्ट के मुख्य द्वार से लेकर हर कोने तक पुलिस बल तैनात किया गया है। आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गहन तलाशी ली जा रही है। पुलिस ई-मेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कोई शरारत है या किसी गहरी साजिश का हिस्सा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed