सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Police Nab Fake Job Racket; Dial 112 Drivers Sent to Jail for Defrauding Youth

Bihar News: बिहार में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़, डायल 112 के दो पुलिस चालक समेत चार आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 07 Jan 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। डायल 112 पुलिस सेवा के दो चालकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Purnia Police Nab Fake Job Racket; Dial 112 Drivers Sent to Jail for Defrauding Youth
गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया जिले में सरकारी सेवा की आड़ लेकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले एक शातिर ठगी गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। प्राइवेट बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले इस गिरोह में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि डायल 112 पुलिस सेवा के दो कर्मी भी इसमें शामिल पाए गए हैं। के.नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पुलिस चालकों समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Trending Videos

यह मामला तब सामने आया जब अररिया जिले के नरपतगंज (पलासी) निवासी रोहन कुमार साह ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित रोहन को आरोपियों ने एक प्रतिष्ठित प्राइवेट बैंक में पक्की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसके बदले में आरोपियों ने उससे दो लाख रुपये की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
पीड़ित के अनुसार, 4 जनवरी को के.नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालूघाट पेट्रोल पंप के पास आरोपियों को 1 लाख 70 हजार रुपये नकद दिए गए। इसके बाद आरोपियों ने नियुक्ति पत्र देने में टाल-मटोल शुरू कर दी। जब काफी समय बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, तब रोहन को ठगी का अहसास हुआ।

इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत सीधे पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत से की। मामले की गंभीरता और पुलिस कर्मियों की संलिप्तता को देखते हुए एसपी ने बनमनखी और सदर एसडीपीओ को जांच का जिम्मा सौंपा। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


ये भी पढ़ें- Bihar Election: विधानसभा की तरह इस बार बिहार पंचायत चुनाव भी, EVM से पड़ेंगे वोट; और क्या-क्या बदल रहा?

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 
नितेश कुमार, डायल 112 चालक (बालूघाट शिविर, के.नगर)
रविंद्र कुमार, डायल 112 चालक (चम्पानगर थाना)
अजय कुमार, निवासी जानकीनगर वार्ड संख्या 17, पूर्णिया
नवीन कुमार, निवासी चकमका गांव, जानकीनगर

इस मामले में पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे अपराधी वर्दी में ही क्यों न हो। उन्होंने जिले के युवाओं से अपील की कि नौकरी के नाम पर किसी को भी रिश्वत या बड़ी रकम न दें। सभी भर्तियाँ निर्धारित और आधिकारिक प्रक्रिया के तहत होती हैं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed