सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Youth JDU District President Raju Mandal Killed in Horrific Road Accident in Khagaria

Bihar News: पूर्णिया के युवा JDU जिलाध्यक्ष का खगड़िया में निधन, सड़क हादसे में हुए थे घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: पूर्णिया के युवा जदयू के जिलाध्यक्ष राजू मंडल की खगड़िया में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। बारात से लौटते समय उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें उनके चार साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Purnia  Youth JDU District President Raju Mandal Killed in Horrific Road Accident in Khagaria
क्षतिग्रस्त गाड़ी और युवा जदयू जिलाध्यक्ष राजू मंडल का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया के चर्चित युवा नेता और युवा जदयू के जिलाध्यक्ष राजू मंडल का गुरुवार देर रात खगड़िया में हुए एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। हादसा इतना भयावह था कि राजू मंडल की मौके पर ही जान चली गई, जबकि कार में सवार उनके चार अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos


बारात में शामिल होने के लिए गए थे खगड़िया 
राजू मंडल अपने दोस्त और छात्र जदयू नेता सुमित की बारात में शामिल होने के लिए 19 फरवरी (गुरुवार) को खगड़िया गए थे। बारात से लौटते समय सुबह करीब 4 बजे खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र स्थित सतीशनगर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में राजू मंडल के साथ पिंटू मेहता और तीन अन्य लोग (कुल 5 लोग) सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई साल पहले हुई थी राजू की शादी
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से दो की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र (हायर सेंटर) में रेफर कर दिया गया है। 29 वर्षीय राजू मंडल की शादी ढाई साल पहले हुई थी और उनकी एक छोटी बेटी है। छात्र राजनीति से अपने सफर की शुरुआत करने वाले राजू मंडल पूर्णिया में एक ऊर्जावान युवा नेतृत्व के रूप में उभरे थे।

ये भी पढ़ें: बिना काफिले के सदर अस्पताल पहुंचे कमिश्नर, गायब मिले डॉक्टर और कर्मी, खुली पोल

मंत्री ने जताया शोक
राजू मंडल के निधन पर बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह और पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने भावुक संदेश साझा किए हैं। मंत्री लेसी सिंह ने कहा, 'राजू मंडल का असामयिक निधन हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका जाना संगठन और युवा साथियों के लिए गहरा आघात है। वे सदैव ऊर्जावान और सबको साथ लेकर चलने वाले नेता थे।' वहीं, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने अपने शोक संदेश में कहा, 'राजू, तुम्हारा असमय छोड़ जाना अकल्पनीय है। मैंने तुम्हें पुत्रवत स्नेह और सानिध्य दिया। तुम्हारी राजनीतिक ऊर्जा से मैं स्वयं को ऊर्जावान महसूस करता था। मैं खुद को टूटा हुआ महसूस कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed