सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Top-10 Criminal Arrested in Forbesganj Shooting Case; Illegal Weapons Recovered

Bihar: दुकान बंद कर रहे व्यापारी पर बरसी गोलियां, एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

कोठीहाट चौक पर कॉस्मेटिक दुकानदार अरुण केशरी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी संतोष गोस्वामी को गिरफ्तार किया। उसके पास से चार देशी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। दूसरा आरोपी अब भी फरार है।

Top-10 Criminal Arrested in Forbesganj Shooting Case; Illegal Weapons Recovered
प्रेस वार्ता करते एसपी अररिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोठीहाट चौक स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान के संचालक अरुण केशरी को गोली मारकर घायल करने के मामले में अररिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के कुछ ही दिनों के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Trending Videos

अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 19 फरवरी 2026 को दर्ज फारबिसगंज थाना कांड संख्या 85/26 के अनुसंधान के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 30 वर्षीय संतोष गोस्वामी को गिरफ्तार किया। आरोपी सैफगंज वार्ड संख्या सात का निवासी है और जिले के टॉप-टेन अपराधियों की सूची में शामिल रहा है। उसके विरुद्ध फारबिसगंज थाना में पहले से दस गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हरिपुर स्थित एक घर से दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से चार देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक मैगजीन तथा दो फायर किए गए खोखे बरामद किए गए। गिरफ्तारी के समय उसके पास एक लोडेड पिस्टल भी मौजूद थी।


पढे़ं: काम से लौटे मजदूर की कुएं में डूबकर मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

एसपी ने बताया कि मंगलवार देर शाम दुकान बंद कर रहे अरुण केशरी पर बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मामले के उद्भेदन के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया। टीम ने नगर परिषद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच कर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी दल में फारबिसगंज थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष समेत कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed