सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragedy in Jalalgarh: Wife Absconding After Being Accused of Killing Husband Over Domestic Dispute

पूर्णिया में युवक की संदिग्ध मौत: पत्नी पर हत्या का आरोप, पिता ने गंभीर शारीरिक प्रताड़ना की भी बात कही

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 03 Jan 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: पूर्णिया के जलालगढ़ में 48 वर्षीय उपेंद्र हरिजन की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने उसकी पत्नी पर प्रताड़ना और मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पत्नी फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Tragedy in Jalalgarh: Wife Absconding After Being Accused of Killing Husband Over Domestic Dispute
घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे डीएसपी 2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ हैं। मृतक के परिजनों ने युवक की पत्नी पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही पत्नी घर छोड़कर फरार है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना जलालगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामवेली पंचायत के जहांगीरपुर वार्ड संख्या 10 की है। मृतक की 48 वर्षीय उपेन्द्र हरिजन के रूप में की गई।

Trending Videos


घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा लंबे समय से अपनी पत्नी के कथित अत्याचार और प्रताड़ना का शिकार था। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को उसकी पत्नी लगातार प्रताड़ित करती थी। 1 जनवरी को बहस के दौरान उसकी पत्नी ने उसे मारपीट की, जिसके बाद वह हमारे पास आया था। मृतक की मां ने भी बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा बेटा पूरी तरह स्वस्थ था। मेरी बहू अक्सर उसके साथ मारपीट और झगड़ा करती रहती थी। हमने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह हमारे साथ भी विवाद करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; झारखंड में पेसा नियमावली सार्वजनिक, 20 पेज और 17 अध्यायों में तय हुए ग्रामसभा के अधिकार

घटना की सूचना मिलते ही जलालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा गया है। वहीं, फरार पत्नी की तलाश में पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed