Live
Bihar New CM Live: सम्राट चौधरी ने लोकभवन जाकर नई सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानिए किसने क्या कहा?
{"_id":"69ddca6e7d1f673b9701456c","slug":"bihar-new-cm-2026-live-updates-nitish-kumar-resignation-today-shivraj-singh-bjp-jdu-party-news-in-hindi-2026-04-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar New CM Live: सम्राट चौधरी ने लोकभवन जाकर नई सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानिए किसने क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Bihar New CM Name Announcement: भाजपा पहली बार बिहार में अपना सीएम बनाने जा रही है। सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले, खरमास का अंतिम दिन नीतीश कुमार के इस्तीफे और विधायकों की बैठक के नाम है। देखें, सबसे पहले हर अपडेट।
सम्राट चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
07:25 PM, 14-Apr-2026
Bihar New CM: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?
सम्राट चौधरी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
- फोटो : अमर उजाला
06:45 PM, 14-Apr-2026
Bihar New CM: मंगल पांडेय ने क्या कहा?
भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पाण्डेय ने सम्राट चौधरी जी को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बिहार के विकास का नया आयाम स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में कई स्वर्णिम अध्याय जोड़े हैं। वो हम सभी के लिए सदैव प्रेरणाश्रोत रहेंगे। अब सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम होंगे। सम्राट चौधरी विकास पुरुष नीतीश कुमार जी का उत्तराधिकारी चुन लिए गए हैं। बिहार का सर्वांगीण विकास सदैव भाजपा की प्राथमिकता रही है।06:31 PM, 14-Apr-2026
Bihar New CM Live: सम्राट चौधरी पहुंचे नितिन नवीन से मिलने
सम्राट चौधरी लोकभवन से निकलने के बाद सीधे नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे। यहां पर भाजपा अध्यक्ष ने सम्राट को लड्डू खिलाकर बधाई दी। बिहार को जिस मुकाम पर नीतीश कुमार ने पहुंचाया है, उसे आगे बढ़ाने का काम सम्राट चौधरी करेंगे। बिहार में पहले भी एनडीए की सरकार थी और आज भी एनडीए की सरकार बनेगी। वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि जब से राजनीति में आया तब से नीतीश कुमार का मार्गदर्शन मिलता रहा। 30 साल उनसे संबंध है। कुछ खट्टे मीठे संबंध भी रहे लेकिन सबकुछ ठीक रहा।06:14 PM, 14-Apr-2026
Bihar New CM: सम्राट ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
एनडीए के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी लोक भवन पहुंचे और वहां राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। सम्राट चौधरी के साथ सभी दलों के प्रमुख भी शामिल थे। अब कल या नहीं बुधवार को 11:00 बजे सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।05:50 PM, 14-Apr-2026
Bihar New CM: लोकभवन पहुंचे सम्राट चौधरी
एनडीए की नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे हैं। उनके साथ नितिन नवीन और शिवराज सिंह पहुंचे हैं। जदयू की ओर से उमेश सिंह कुशवाहा भी लोकभवन पहुंचे हैं।05:10 PM, 14-Apr-2026
Bihar New CM: सम्राट चौधरी को चुना गया एनडीए के विधायक दल का नेता
बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया। नीतीश कुमार ने उन्हें माला पहनाई। इसमें एनडीए के सभी विधायक और वरिष्ठ नेता पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:03 PM, 14-Apr-2026
Bihar New CM: नीरज बबलू और शाहनवाज हुसैन ने क्या कहा?
भाजपा नेता नीरज कुमार सिंह ने सम्राट चौधरी के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा कि बरसों के बाद भाजपा को यह मौका मिला है। NDA का शासन होगा, बिहार सम्राट चौधरी के नेतृत्व में काफी विकास करेगा। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने सम्राट चौधरी के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा कि बहुत खुशी की बात है कि सम्राट चौधरी भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए हैं। वे NDA के नेता भी चुने जाएंगे। वे नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे, NDA की सरकार थी, NDA की सरकार है, बहुत खुशी की बात है कि NDA का मुख्यमंत्री बन रहा है।04:51 PM, 14-Apr-2026
Bihar New CM 2026: पीएम मोदी और सीएम नीतीश के दिया धन्यवाद
सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा के विधान मंडल का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। देश के प्रधानमंत्री कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि नीतीश कुमार ने मुझे सरकार का काम करना सिखाया है। उनके मार्गदर्शन में बिहार विकास की दिशा में निरंतर बढ़ता रहेगा। आपका सफलतम कार्यकाल और सुशासन का मॉडल प्रेरणास्रोत है।
04:23 PM, 14-Apr-2026
Bihar Politics News: सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने भाजपा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 20 साल से मैं राजनीति में सक्रिय हूं लेकिन पहले कोई विचारधारा नहीं थी। 2015 में भाजपा के साथ जुड़ने का अवसर मिला। तब से पार्टी ने जब जो दायित्व दिया, उसे मैंने जिम्मेदारी के साथ निभाया। मुझे पार्टी ने कई पदों पर काम करने का मौका दिया। पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया। जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो मुझे उपमुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला। 2025 में जब दोबारा NDA की सरकार बनी तो मुझे गृह विभाग के मंत्री और उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करने का अवसर मिला। आज मुझे फिर से एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, इसे मैं निभाने की पूरी कोशिश करूंगा।04:11 PM, 14-Apr-2026
