सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Youth shot dead in Baghpat, body thrown in well, friend and his minor nephew arrested

UP: बागपत में गोली मारकर युवक की हत्या, कुएं में फेंका शव, दोस्त और उसका नाबालिग भतीजा गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 14 Apr 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Baghpat News: सिनौली गांव में मुकुल को उसका दोस्त मनजीत तीन दिन पहले घर से बुलाकर ले गया था। उसके बाद से मुकुल लापता था। मंगलवार को उसका शव गांव के कुएं में मिला। पुलिस का कहना है कि शराब पिलाकर मुकुल की हत्या की गई। 

UP: Youth shot dead in Baghpat, body thrown in well, friend and his minor nephew arrested
मुकुल की फाइल फोटो और गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिनौली गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। मृतक मुकुल (24) पुत्र स्वर्गीय प्रदीप को आरोपी घर से बुलाकर ले गया था, जिसके बाद से वह लापता था। मंगलवार को गांव के राजपाल के खेत में स्थित कुएं में मुकुल का शव मिला। पुलिस ने हत्यारोपी मनजीत और उसके नाबालिग भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या क्यों की गई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
Trending Videos

 

मुकुल को तीन दिन पहले एक युवक घर से बुलाकर ले गया था। उसके बाद से वह लापता था। परिजनों द्वारा लगातार तलाश किए जाने के बावजूद जब मुकुल का कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। वहीं ग्रामीण भी तलाश करते रहे। मंगलवार को गांव के राजपाल के खेत में बने लगभग 60 फीट गहरे कुएं में मुकुल का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में खुलासा
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या के पीछे आरोपी मंजीत का हाथ है, जिसने अपने नाबालिग भतीजे के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, मंजीत ने तीन दिन पहले मुकुल को घर से बुलाया था। इसके बाद उसे खेत में ले जाकर पहले शराब पिलाई और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। सबूतों को छिपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंक दिया गया था।

गिरफ्तारी और पूछताछ
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी मंजीत और उसके नाबालिग भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के तरीके और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस ने आगे की जांच जारी रखी है।

ये भी देखें...
UP: 'कुछ लोग कर रहे जनता को गुमराह, आने वाले समय में मिलेगा जवाब', बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी चेतावनी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed