सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cultural news

Baghpat News: यमुना घाट पर महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
cultural news
बागपत के पक्काघाट ​स्थित यमुना घाट पर महाआरती करते पुजारी। संवाद
विज्ञापन
बागपत। यमुना घाट पर रविवार काे महाआरती की गई, जहां आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यमुना नदी में दीपदान कर घर में सुख शांति की कामना की। इसके बाद वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। साथ ही लोगों को यमुना नदी को स्वच्छ रखने और पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाने की शपथ दिलाई गई।
Trending Videos

कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ करके की गई, जिसमें प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी, वन एवं पर्यावरण मंत्री केपी मलिक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने आहुति दी। बनारस के आचार्यों ने यमुना घाट पर महाआरती की और कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। मंत्रियों व अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर यमुना नदी में दीपदान किए और श्रद्धालुओं ने भी यमुना नदी में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन पर यमुना का अभिषेक किया गया और फिर वहां मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सुदेश चौहान, अनिल तोमर, अमित जैन, पंडित जयभगवान शर्मा, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
--
बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा
यमुना घाट पर हुए भव्य कार्यक्रम के बच्चों से लेकर बुजुर्ग साक्षी बने। उनके चेहरों पर श्रद्धा के साथ कार्यक्रम को लेकर उत्साह दिखाई दिया। महोत्सव के माध्यम से नदियों को बचाने के लिए पूरे बागपत को जागरूक किया गया। बनारस के आचार्यों ने वेद मंत्रों का उच्चारण आरंभ किया तो एक आध्यात्मिक छठा दिखाई देने लगी। वहां आस्था और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकारी से लेकर शहर के लोग एक साथ चलते नजर आए। भगवा रंग से सजी घाट की भव्य सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया।

--
श्रद्धालुओं ने श्रमदान किया
यमुना महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने केवल आरती में भाग नहीं लिया, बल्कि यमुना को स्वच्छ रखने, कूड़ा न फैलाने और जल संरक्षण का संकल्प भी लिया। घाट पर श्रमदान किया। साथ ही अन्य लोगों को भी स्वच्छता करने का संकल्प लिया। वहीं लोगों ने सेल्फी पॉइंट पर पहुंचकर सेल्फी ली।
--

लोगों को यमुना नदी स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई
डीएम अस्मिता लाल ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को यमुना नदी को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यमुना नदी किनारे कूड़ा न फेंके और न ही कोई सामग्री फेंके, क्योंकि इससे यमुना नदी प्रदूषित होती है। यमुना प्रदूषित होने से हमारी युवा पीढ़ी के लिए खतरा है। यदि नदी साफ स्वच्छ रहेगी तो पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा। उन्होंने सभी को नदी को साफ रखने, पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed