{"_id":"69e53b30b99f5e2ef20f276f","slug":"weather-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-150339-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लू के थपेड़े झुलसाने लगे, 38 डिग्री पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लू के थपेड़े झुलसाने लगे, 38 डिग्री पहुंचा तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यहां सूरज के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं और गर्मी के साथ ही लू के थपेड़े लगने लगे हैं। इन लू के थपेड़ों से बाइकों व वाहनों पर जाने पर शरीर झुलसने लगा है। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसे में लोगों ने गर्मी से बचाव के एहतियात बरतनी शुरू कर दी।
यहां रविवार को दिनभर गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहीं। अभी से लोगों को मई जैसी गर्मी का अहसास होने लगा हैं। दोपहर में चिलचिलाती धूप के साथ 16 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। बाजारों में दोपहर के समय चहल-पहल भी कम देखने को मिली। शाम को सूरज अस्त होने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने का अनुमान जताया है।
--
मौसमी फल खाएं, चश्मे का करें प्रयोग
बागपत। गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे महत्वपूर्ण है। दिनभर में आठ से 10 गिलास पानी, नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ जैसे तरल पदार्थ पिएं। प्यास लगने का इंतजार किए बिना थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। भोजन में जंक फूड से बचें। खीरा, ककड़ी, तरबूज जैसे मौसमी फल खाएं। दोपहर में धूप में निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो चेहरा ढककर और धूप का चश्मा लगाकर निकलें, साथ ही सनस्क्रीन का प्रयोग करें।
--
कैसे करें लू से बचाव
-हल्के रंग के एवं पसीना शोषित करने वाले हल्के कॉटन के कपड़े पहनें।
-धूप का चश्मा, छाता, टोपी का प्रयोग करें।
-अगर खुले में काम करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ और पैर को गीले कपड़े से ढके रहें।
-ओआरएस घोल घर मे जरूर रखें।
-बीमारी का अनुभव करते है तो तुरंत डॉक्टर सलाह ले घर को ठंडा रखे।
Trending Videos