{"_id":"69e608b0637d9cbcd60fecfb","slug":"property-dealer-killed-in-car-crash-on-elevated-road-in-baghpat-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, देहरादून जा रहे प्रॉपर्टी डीलर की मौत, अचानक ब्रेक से टकराई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, देहरादून जा रहे प्रॉपर्टी डीलर की मौत, अचानक ब्रेक से टकराई कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 20 Apr 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार
बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में एलिवेटेड मार्ग पर हुए सड़क हादसे में इंदौर निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनोज श्रीवास्तव की मौत हो गई। देहरादून जाते समय उनकी कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई।
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो
विज्ञापन
विस्तार
एलिवेटेड मार्ग पर सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर मार्ग को सुचारु कराया।
अचानक ब्रेक लगने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की कृष्णा कॉलोनी निवासी मनोज श्रीवास्तव (34) देहरादून में प्रॉपर्टी का काम करते थे। सोमवार सुबह वह अपनी कार से देहरादून जा रहे थे।
सुबह करीब चार बजे खेकड़ा क्षेत्र में डूंडाहेड़ा के पास एलिवेटेड मार्ग पर आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी कार सामने वाले वाहन से टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मनोज श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos

मौके पर ही तोड़ा दम
घटना के बाद कुछ ही देर में मनोज श्रीवास्तव ने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें कार से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया।
परिजनों को दी गई सूचना
हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के भाई मेंगेश कुमार भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जांच अधिकारी व कार्यवाहक इंचार्ज ओमप्रकाश सिरोही ने बताया कि एलिवेटेड मार्ग पर हुए हादसे में इंदौर निवासी मनोज श्रीवास्तव की मौत हो गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।