{"_id":"69e5ca360893f0c259051084","slug":"tempo-catches-fire-on-eastern-peripheral-expressway-in-baghpat-driver-jumps-out-to-save-life-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चलते टेंपो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चलते टेंपो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, दमकल ने पाया काबू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार
बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चलते टेंपो में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
चलते ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक चलते टेंपो में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Trending Videos
चालक ने कूदकर बचाई जान
जानकारी के अनुसार टेंपो चालक भूरी सिंह एक्सप्रेसवे पर वाहन लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक टेंपो में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही चालक ने तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक टेंपो का काफी हिस्सा जल चुका था।
