सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar cm nitish kumar statment after resignation for bjp party bihar new cm

Nitish Kumar : '2030 तक का इंतजाम कर जा रहा हूं'- CM पद से इस्तीफे के साथ नीतीश कुमार का संदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Tue, 14 Apr 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Politics : नीतीश कुमार ने जाते-जाते बता दिया कि वह 2030 तक भले न रहे, लेकिन 2025 से 2030 तक के लिए विकास की रूपरेखा पर काम शुरू करा चुके हैं। जाते-जाते क्या दिया संदेश, पूरा पढ़िए यहां।

bihar cm nitish kumar statment after resignation for bjp party bihar new cm
नीतीश कुमार ने दिया संदेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। इस्तीफा के बाद बेहद ही शालीनता के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर बिहारवासियों को अपना संदेश दिया।उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के कार्यों में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी वर्गों का विकास किया है, चाहे हिंदू हों, मुस्लिम हों, उच्च वर्ग हो, पिछड़ा वर्ग हो, अति पिछड़ा वर्ग हो, दलित हों या महादलित सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में कार्य हुआ है, चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो या कृषि। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

Trending Videos

बिहार और अधिक तेजी से विकसित होगा
नीतीश कुमार ने कहा कि हाल के दिनों में विकास कार्यों को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पांच वर्षों, अर्थात 2025 से 2030 तक के लिए ‘सात निश्चय-3’ का गठन किया गया है। इससे विकास कार्यों को और गति मिलेगी और बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को नमन है। बिहार और अधिक तेजी से विकसित होगा, देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 Bihar New CM Live: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सौंपा राज्यपाल को अपना इस्तीफा, भाजपा के विधायक दल की बैठक जारी


हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है और लंबे समय से निरंतर उनकी सेवा की है। हमने पहले ही तय किया था कि अब मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे। इसी क्रम में आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब नई सरकार राज्य का कार्यभार संभालेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी अच्छा काम होगा और बिहार निरंतर प्रगति करता रहेगा।  बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed