सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drunk man enters house and commits murder

Meerut News: शराब पीकर घर में घुसकर जानलेवा हमला

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Drunk man enters house and commits murder
विज्ञापन
बहसूमा। क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात निवासी अमरपाल ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी युवक ने शराब के नशे में घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट की। बहसूमा थाना पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


अकबरपुर सादात निवासी अमरपाल ने बताया कि मंगलवार को वह अपने पिता धर्मपाल के साथ घर में बैठा हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी गौरव शराब के नशे में उनके घर में घुसकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गया। उन्होंने समझा-बुझाकर उसे वहां से भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद वह अपने भाई आशु व एक अज्ञात युवक के साथ हाथों में लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आया व उनके पिता के सिर में लाठी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल को पुलिस ने हस्तिनापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी गौरव व उसके भाई आशु व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed