सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pollution In Meerut: City ranks third among India’s most polluted cities, AQI reaches 314

Pollution: मेरठ की हवा हुई खराब, AQI 314 के साथ देश में तीसरे स्थान पर, विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Apr 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार AQI 314 दर्ज किया गया, जिससे मेरठ देश के सबसे प्रदूषित शहरों में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों ने सांस और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ने की चेतावनी दी है।

Pollution In Meerut: City ranks third among India’s most polluted cities, AQI reaches 314
मेरठ में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ की हवा तेजी से जहरीली होती जा रही है। रविवार को देश के 260 शहरों की सूची में मेरठ प्रदूषण के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। बढ़ती गर्मी और जहरीली हवा की खतरनाक जुगलबंदी का सीधा असर लोगों के फेफड़ों और दिल पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का माहौल स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

Trending Videos


AQI 314 के साथ बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा मेरठ
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 314 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब”' श्रेणी में आता है। देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गाजियाबाद 334 AQI के साथ पहले और ग्रेटर नोएडा 331 AQI के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस स्थिति से साफ है कि पूरे एनसीआर क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर तक गिर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी और प्रदूषण का दोहरा असर
विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती गर्मी और प्रदूषण मिलकर शरीर पर दोहरा असर डाल रहे हैं। फिजिशियन डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार ऐसे वातावरण में लंबे समय तक रहने से सांस संबंधी बीमारियों, एलर्जी, आंखों में जलन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने सलाह दी कि लोग अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और बच्चों व बुजुर्गों को खासतौर पर प्रदूषण से बचाने के उपाय करें।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह
डॉक्टरों का कहना है कि खराब वायु गुणवत्ता के दौरान लोगों को मास्क का उपयोग करना चाहिए, अधिक पानी पीना चाहिए और सुबह-शाम की बाहरी गतिविधियों को सीमित रखना चाहिए, ताकि प्रदूषण के असर को कम किया जा सके।

41.3 डिग्री तापमान ने बढ़ाई चिंता
इसी के साथ मेरठ में इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा। तेज धूप और लू जैसी हवाओं ने दिन में बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी गर्मी के तेवर बरकरार रहने और तापमान में और वृद्धि की आशंका जताई है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लोग दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, मास्क का उपयोग करें, पर्याप्त पानी पिएं और बाहरी भोजन से परहेज करें।

ये रहा प्रदूषण का हाल
बागपत 250
गाजियाबाद 334
ग्रेटर नोएडा 331
मेरठ 314
मुजफ्फरनगर 188
शामली 175
नोएडा 299
हापुड 297
दिल्ली 258
बुलंदशहर 234
पल्लवपुरम 321
जयभीमनगर 303
गंगानगर 248
एमआईटी 382
बेगमपुल 350
दिल्ली रोड 342
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed