सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   after businessman suraj bihari murder case father died of heart attack today purnea bihar news

Bihar News : बेटे के साथ पिता का श्राद्धकर्म! जवान बेटे की मौत का सदमा 10 दिन भी नहीं झेल सके व्यापारी के पिता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 10:06 AM IST
विज्ञापन
सार

Suraj Bihar Murder Case : पूर्णिया के व्यवसायी सूरज बिहारी की हत्या के 10 दिन बाद उनके पिता जवाहर यादव का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बेटे की अस्थियां विसर्जित कर लौटे पिता पुत्र-वियोग का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके।

after businessman suraj bihari murder case father died of heart attack today purnea bihar news
सूरज बिहारी और उनके पिता जवाहर यादव। अब दोनों ही जीवित नहीं।
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया जिले के चर्चित व्यवसायी सूरज बिहारी हत्याकांड में एक और अत्यंत हृदयविदारक मोड़ सामने आया है। अपने जवान बेटे की असमय मृत्यु का सदमा पिता जवाहर यादव सहन नहीं कर सके और शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से उनका निधन हो गया। महज 10 दिनों के भीतर परिवार के दूसरे सदस्य की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Trending Videos


बेटे का अस्थि विसर्जन कर लौटे, अवसाद में मौत
जवाहर यादव दो दिन पूर्व ही अपने बड़े बेटे सूरज बिहारी की अस्थियों का विसर्जन करने ऋषिकेश गए थे। गंगा नदी में विधि-विधान के साथ अस्थि विसर्जन कर वे घर लौटे ही थे कि गहरे मानसिक तनाव और अवसाद की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने से पूर्व ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अब घर में पिता और पुत्र दोनों का श्राद्धकर्म एक साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 जनवरी को दिनदहाड़े पूर्णिया में सूरज बिहारी की हत्या
बीते 27 जनवरी 2026 को पूर्णिया में दिनदहाड़े सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विवाद की शुरुआत एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर हुई थी। सूरज बिहारी के छोटे भाई उदय यादव और स्नेहिल झा के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए जब सूरज मौके पर पहुंचे, तब अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने के कारण सूरज की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हत्याकांड के बाद से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और हाल ही में मुख्य आरोपियों के घर पर कुर्की-जब्ती का इश्तेहार भी चस्पा किया गया है। इस दोहरी त्रासदी के बाद स्थानीय व्यवसायी संघ और ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed