सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Roshan Anand has accused two people, including Faisal Khan Sir, of being responsible for his brother's death.

Bihar: रौशन आनंद ने फैजल खान पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- साजिश कर भाई को मार डाला, जेल में मुझे भी मारना चाहते थे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 15 Jun 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Crime News Updates: ज्ञानबिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद जैसे ही जमानत पर बाहर निकले वैसे ही अपने प्रतिद्वंदी फैजल खान पर बड़ा आरोप लगा दिया। कहा कि जेल में मुझे भी मरवाने की साजिश रची गई। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से अपने भाई की संदिग्ध मौत की जांच करवाने की भी मांग की है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

Roshan Anand has accused two people, including Faisal Khan Sir, of being responsible for his brother's death.
खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालन रौशन आनंद ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने अपने भाई प्रिंस यादव की हत्या का आरोप फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद पर लगाया है। सोमवार को जमानत मिलने के बाद रौशन आनंद ने पत्रकारों से बतची तकी। कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई और इसी साजिश के तहत उनके भाई की हत्या कराई गई। रोशन आनंद ने दावा किया कि जब तक मैं बाहर था तो मेरे भाई को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। लेकिन, जैसे ही मुझे जेल भेजा गया, मेरे भाई की हत्या करवा दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे फैसल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद की भूमिका है।



'मेरे खिलाफ एक बड़ी साजिश रची गई है'
रौशन आनंद ने कहा कि कहा कि मेरे खिलाफ एक बड़ी साजिश रची गई है। मेरे भाई की हत्या भी उसी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने फैसल खान पर झूठे आरोप लगाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से कोई फायरिंग नहीं हुई थी, जबकि फैसल खान ने फायरिंग का दावा किया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि गोली किसने चलाई। फुटेज में फैसल खान फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'फैजल खान की "रत्ती-रत्ती" सच्चाई सामने लाएंगे'
रौशन आनंद ने मेरे परिवार ने अपने "जिगर का टुकड़ा" खोया है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने, हाई लेवल कमेटी गठित कर दोबारा पोस्टमार्टम कराने तथा बिहार सरकार से न्याय दिलाने की मांग की। रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि फैजल खान एक अपराधी है और उसी ने गोली चलवाई और पूरे मामले की साजिश रची। उन्होंने कहा कि वह फैजल खान की "रत्ती-रत्ती" सच्चाई सामने लाएंगे और यह भी खुलासा करेंगे कि किस नेता के संरक्षण में उसे बचाया जा रहा है।
विज्ञापन

Bihar News : रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत के बाद फैजल खान ने किया इमोशनल पोस्ट, कहा- सबकुछ करुंगा
 
'फैजल खान पढ़ाता नहीं, बल्कि सिर्फ साजिश करता है'

रौशन आनंद ने दावा किया कि जेल के भीतर उनकी हत्या की साजिश भी रची गई थी, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें बचा लिया। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे मैनेज करने और धमकाने की कोशिश की गई थी तथा चेतावनी दी गई थी कि यदि मैंने समझौता नहीं किया तो परिणाम भुगतना होगा, इसके बाद ही मेरे भाई कीहत्या हो गई। रौशन आनंद ने कहा कि फैजल खान पढ़ाता नहीं, बल्कि सिर्फ साजिश करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सनातनी हिंदू हैं और उनके संस्कार किसी की हत्या करना नहीं सिखाते।
Bihar News: रौशन आनंद के भाई की मौत मामले में तेजस्वी-तेजप्रताप एक साथ; सम्राट सरकार से किसने क्या कहा?
पटना पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल
रौशन आनंद ने पटना पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए और कहा कि सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद फैसल खान की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पटना पुलिस ने फैजल खान को संरक्षण दिया, समय रहते गिरफ्तारी नहीं की और उसकी मदद करती रही। iपुलिस के पास समय था लेकिन वह फैजल खान को बचाती रही। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से इस मामले की मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

नेपाल में मिला प्रिंस का शव
बता दें कि रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव पर भी फैजल खान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसके बाद से प्रिंस नेपाल के विराटनगर में छिपे हुए थे, जहां एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव बरामद हुआ। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। नेपाल पुलिस मामले में पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है, लेकिन इसकी आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed