Bihar News: यहां सभी दसों विधानसभा सीटों पर 11 महिला प्रत्याशियों सहित 108 उम्मीदवार घोषित, 24 नामांकन रद्द
सारण जिले की सभी दस विधानसभा सीटों पर कुल 108 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 11 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। नामांकन सामीक्षा के दौरान 24 नामांकन रद्द हुए, जबकि एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। पार्टी प्रत्याशियों को सिंबल आवंटित कर दिया गया है और निर्दलीयों को चुनाव चिन्ह दिए गए हैं।

विस्तार
बिहार विधानसभा आम चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रत्याशियों के नामांकन की सामीक्षा की, जबकि सोमवार को नाम वापसी आयोजित की गई। सामीक्षा की कार्रवाई जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों के कक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त किए गए सामान्य प्रेक्षकगण की उपस्थिति में की गई। नामनिर्देशन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तक कुल 133 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।

सामीक्षा के दौरान कुल 24 नामांकन पत्र रद्द हुए हैं, जबकि गड़खा सुरक्षित विधानसभा सीट से एक अभ्यर्थी ने नामांकन वापस लिया है। इस प्रकार कुल 108 प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए। दलीय आधार पर नामांकित प्रत्याशियों को पार्टी द्वारा चुनाव चिन्ह, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव आयोग ने चुनाव चिन्ह (सिंबल) आवंटित किया है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)
(भाजपा 05 + जदयू 03 + लोजपा (आर) 02) — कुल 10
भाजपा: 1.बनियापुर
2. तरैया
3. अमनौर
4. छपरा
5.सोनपुर
जदयू: 1. एकमा
2. मांझी
3. परसा
लोजपा (आर): 1. गरखा (सुरक्षित), 2. मढ़ौरा (नामांकन रद्द)
महागठबंधन (राजद 09 + कम्युनिस्ट 01) कुल 10
राजद: 1. एकमा, 2. बनियापुर, 3. छपरा, 5. गरखा (सुरक्षित), 6. तरैया, 7. मढ़ौरा, 8. सोनपुर, 9.परसा, 10. अमनौर
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी): 1.मांझी
113 - एकमा विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी: 10
मतदान केंद्र: 356
मतदाता: 2,90,506
114 - मांझी विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी: 12 (महिला 02)
मतदान केंद्र: 363
मतदाता: 2,92,276
115 - बनियापुर विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी: 08 (महिला 02)
मतदान केंद्र: 377
मतदाता: 3,16,103
116 - तरैया विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी: 14
मतदान केंद्र: 354
मतदाता: 2,97,896
117 - मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी: 09 (महिला 01)
मतदान केंद्र: 333
मतदाता: 2,70,682
118 - छपरा विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी: 10 (महिला 03)
मतदान केंद्र: 373
मतदाता: 3,23,935
119 - गरखा (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी: 13 (महिला 01)
मतदान केंद्र: 360
मतदाता: 3,10,016
120 - अमनौर विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी: 12 (महिला 01)
मतदान केंद्र: 330
मतदाता: 2,50,164
121 - परसा विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी: 12 (महिला 01)
मतदान केंद्र: 327
मतदाता: 2,69,888
ये भी पढ़ें- Bihar Election: उपेंद्र कुशवाहा बोले- एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा नीतीश कुमार ही हैं, बहुमत के साथ बनेगी सरकार
122 - सोनपुर विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी: 08
मतदान केंद्र: 337
मतदाता: 28,88,843 सहित 14 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा 11,130 सेवा मतदाता भी शामिल हैं। इस प्रकार सारण जिले की सभी दसों विधानसभा सीटों पर कुल 108 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 11 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।