{"_id":"69bf78c3b16f1e0c280c4d4f","slug":"a-huge-cyber-fraud-network-has-been-exposed-in-chhapra-bihar-saran-news-c-1-1-noi1370-4078090-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: छपरा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा; 1.28 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला खाता उजागर, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: छपरा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा; 1.28 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला खाता उजागर, एक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: सारण के छपरा में साइबर थाना पुलिस ने ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एक बैंक खाते के जरिए देश के कई राज्यों में साइबर ठगी की रकम का लेन-देन हो रहा था, जिसमें कुछ महीनों में 1.28 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ।
साईबर सेल छपरा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के सारण जिले समेत अन्य जिलों और राज्यों में सक्रिय साइबर ठगों के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। ये ठग गरीब और मजबूर लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम और सिम कार्ड का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर ठगी को अंजाम देते थे।
Trending Videos
मशरख थाना के रहने वाले आदमी के नाम से था खाता
सारण साइबर थाना की टीम को बिहार पुलिस मुख्यालय की साइबर इंटेलिजेंस शाखा से संदिग्ध बैंक खातों के सत्यापन का निर्देश मिला था। जांच के दौरान बैंक के एक चालू खाते में बड़े पैमाने पर संदिग्ध लेन-देन का मामला सामने आया। यह खाता मशरख थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के नाम पर संचालित था। जांच में खुलासा हुआ कि इस खाते का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य स्थानों पर हुई साइबर ठगी की रकम को प्राप्त करने और ट्रांसफर करने में किया जा रहा था। कुछ ही महीनों में इस खाते के माध्यम से लगभग 1.28 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन किया गया और राशि को तुरंत निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने खाता धारक को किया गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर खाता धारक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक अन्य व्यक्ति के झांसे में आकर अपना बैंक खाता उपलब्ध कराता था और इसके बदले उसे कमीशन मिलता था। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान वहां से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की भक्ति में लीन भक्त, पूजन से होता है दुखों का नाश
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मिलकर साइबर अपराध से अर्जित राशि को अपने खातों में मंगवाकर उसे निकालने का काम करते थे। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सारण पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी लालच में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम या सिम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए न दें, अन्यथा वे भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन