सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   A mob set a police vehicle on fire in Gopalganj.

Bihar News: गोपालगंज में पुलिस वाहन की टक्कर से दो लोग घायल, गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Nov 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस वाहन की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। गुस्साई भीड़ ने पुलिस गाड़ी में आग लगा दी है।

A mob set a police vehicle on fire in Gopalganj.
बीच सड़क पर भीड़ ने पुलिस गाड़ी पर लगा दी आग, धू-धू करती जलती गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोपालगंज जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पुलिस वाहन की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक पर एक पुलिस वाहन ने दो व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
Trending Videos


गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया
गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और तनावपूर्ण माहौल को शांत करने का प्रयास कर रही है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Election: चुनावी प्रचार पर लगा विराम, अब दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगी वोटिंग

गोपालगंज एसपी अवधेश कुमार दीक्षित भी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। वहीं सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed