फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   youth was arrested in Chhapra Bihar for misdemeanour a seven year old girl

Bihar: छपरा में दरिंदगी की हदें पार! स्कूल से लौट रही मासूम का दुष्कर्म, गांव का युवक ही निकला आरोपी

Sun, 12 Jul 2026 09:01 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 09:01 PM IST
सार

बिहार के छपरा में 7 साल की स्कूली छात्रा के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
youth was arrested in Chhapra Bihar for misdemeanour a seven year old girl
खैरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bihar News: सारण जिले के नगरा प्रखंड अंतर्गत खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है। पीड़िता के पिता की लिखित शिकायत पर रविवार की दोपहर खैरा थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन

इस घटना को लेकर परिजनों में आरोपी युवक के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि गांव के ही युवक द्वारा इस तरह का जघन्य अपराध किया जाएगा, इसका उन्हें तनिक भी अंदेशा नहीं था। घर के आसपास या गांव के दरिंदों से अपनी मासूम बच्चियों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए अब आस-पड़ोस के किसी भी युवक पर भरोसा नहीं किया जा सकता। परिजनों का सवाल है कि जब घर या गांव में ही मासूम बच्चियां सुरक्षित नहीं रहेंगी, तो हम लोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं।
विज्ञापन


स्कूल से लौटते वक्त घात लगाए बैठा था दरिंदा
पीड़िता के पिता ने खैरा थाने में दिए गए आवेदन में बताया है कि उनकी सात वर्षीय पुत्री शनिवार की शाम स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का रहने वाला अंकित कुमार पहले से घात लगाए बैठा हुआ था और उसने बच्ची को अपने कब्जे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंचने पर बच्ची ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जनाजे के दौरान मची चीख-पुकार, हाई टेंशन तार की चपेट में आए लोग; आधा दर्जन घायल

पुलिस ने क्या कहा?
इसके बाद परिजनों ने तत्काल खैरा थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। वहीं, इस संबंध में खैरा थाने की प्रभारी थानाध्यक्ष चंदा कुमारी ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed