सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   amanour bhojpuri literature conference samrat choudhary eighth schedule promise

Bihar News: 'भोजपुरी देश-विदेश की भाषा', सम्राट चौधरी बोले- आठवीं अनुसूची में होगी शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अमनौर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 30 Nov 2025 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

अमनौर में आयोजित 28वें अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि भोजपुरी विश्व की समृद्ध भाषाओं में से एक है और इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

amanour bhojpuri literature conference samrat choudhary eighth schedule promise
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के अमनौर में आयोजित 28वें अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भोजपुरी विश्व की समृद्ध और व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में शामिल है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सामूहिक प्रयास से भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराया जाएगा।
Trending Videos


सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार भोजपुरी के सम्मान, विस्तार और विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए सरकार पर लोगों के विश्वास का परिणाम है कि 2030 से पहले बिहार में ही बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। कानून-व्यवस्था पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “बिहार की धरती पर कोई माफिया नहीं रहेगा। अगर रहेगा तो उसकी जगह सिर्फ जेल होगी।” महिला सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेजों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी, ताकि छात्राएँ सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकें। स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार मंटू द्वारा अमनौर को अनुमंडल बनाने की मांग पर डिप्टी सीएम ने कहा कि वह इस मांग को याद रखेंगे और भविष्य में नए अनुमंडल बनने की प्रक्रिया में इसे शामिल करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह के बाद बंद चीनी मिलों के मुद्दे पर सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार पूरी तरह गंभीर है और बिहार की सभी बंद चीनी मिलों को चालू कराने की दिशा में काम चल रहा है। मढ़ौरा की चीनी मिल के बारे में उन्होंने कहा कि अगले एक साल में प्रक्रिया पूरी कर इसे फिर से शुरू किया जाएगा।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा कि भोजपुरी भाषा और समाज देश-विदेश में अपनी मजबूत उपस्थिति रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकास की गति जिस प्रकार बढ़ रही है, उसी प्रकार भोजपुरी भाषा को भी आगे बढ़ाया जाएगा। मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार सरकार की पहल पर भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के प्रयास तेज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भोजपुरी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों में बोली जाती है, इसलिए इसके उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan ASP Transfer: 26 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले, कुछ पूर्व आदेश निरस्त

कार्यक्रम में मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी सरीता बुद्धु, दिल्ली के भाजपा सांसद और गायक-एक्टर मनोज तिवारी, तरैया विधायक जनक सिंह, बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू, छपरा विधायक छोटी कुमारी, विधान पार्षद प्रो. डॉ. वीरेन्द्र नारायण यादव और भोजपुरी गायिकाएँ कल्पना पटवारी और अक्षरा सिंह ने भी संबोधित किया। सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. ब्रज भूषण मिश्र, महामंत्री जय जयकांत सिंह जय, स्वागत सचिव मनोज सिंह और आयोजन समिति के सचिव शिवानुग्रह नारायण सिंह ने मंच पर डिप्टी सीएम समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह का संचालन जयकांत सिंह जय और एमएलसी संजय मयूख ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन के बाद नए सत्र के लिए प्रमुख शिक्षाविद महामाया प्रसाद विनोद को सम्मेलन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा का सम्मान बढ़ाने, इसके उत्थान और आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नए लोगों को सम्मेलन से जोड़कर भोजपुरी आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed