सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Assembly Elections 2025 Voting slips found thrown away Siwan News  vvpat

Bihar News : अब सीवान में VVPAT की पर्ची मिलने पर हंगामा, कहां मिली? यह भी जानें; क्या होता है वीवीपैट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 10 Nov 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

सीवान शहर के मौली मोहल्ले में नाले के पास बड़ी संख्या में वोट की पर्चियां मिलने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

Bihar Assembly Elections 2025 Voting slips found thrown away Siwan News  vvpat
सीवान में एक नाले के पास बड़ी संख्या में वोट की पर्चियां फेंकी हुई मिली हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान शहर के मौली मोहल्ले में सोमवार को नाले के पास बड़ी संख्या में वोट की पर्चियां फेंकी हुई मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि इन पर्चियों पर महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम लिखे हुए थे। जैसे ही लोगों की नजर इन पर्चियों पर पड़ी, कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थिति को देखकर स्थानीय प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पर्चियां मिलने के बाद भीड़ ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और जिला पदाधिकारी से तत्काल जवाब की मांग की। लोगों का आरोप है कि इस तरह की घटनाएं “वोट चोरी” की ओर इशारा करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। फिलहाल पर्चियों को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया
मौके पर पहुंचे एसडीएम सीवान ने वीवीपैट पर्चियों को एकत्र कर अपने कब्जे में ले लिया। उसके कुछ ही समय बाद सीवान निर्वाचन पदाधिकारी व जिलाधिकारी के साथ एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का मुआइना किया। लोगों से संवाद के बाद अधिकारी वापस लौट गए।


ये भी पढ़ें- Shahnawaz Hussain: 'मुसलमान रिझने वाली कौम नहीं, औवेसी भड़काऊ भाईजान हैं', खास बातचीत में बोले शाहनवाज हुसैन

'पूरे मामले की गहन जांच की जा रही'
जिलाधकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें वीवीपैट पर्चियां फेंके जाने की सूचना मिली थी, इसलिए टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रारम्भिक तौर पर यह पर्चियां मॉक ड्रिल (प्रशिक्षण/अनुकरण) की लगती हैं, पर ऐसी पर्चियां नाले पर नहीं होनी चाहिएं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोग इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं और कुछ राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी मामले की जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पर्चियां सुरक्षित कर ली गई हैं और मामले की तफ्तीश जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed