{"_id":"6a01a8ab5a2cb1d12601121c","slug":"bihar-crime-minor-girl-on-way-to-coaching-allegedly-assaulted-at-knifepoint-by-youths-panic-grips-area-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: कोचिंग पढ़ने जा रही थी नाबालिग छात्रा, चाकू की नोक पर लड़कों ने किया गंदा काम; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: कोचिंग पढ़ने जा रही थी नाबालिग छात्रा, चाकू की नोक पर लड़कों ने किया गंदा काम; मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: हिमांशु सिंह
Updated Mon, 11 May 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार
छपरा के एकमा में कोचिंग जा रही 17 वर्षीय छात्रा से चाकू के बल पर दुष्कर्म की हृदयविदारक घटना हुई है। पुलिस ने SIT गठित कर जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में 3 आरोपियों की पहचान हुई है, जिसमें से एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रही 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल का गठन किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली थी छात्रा
जानकारी के अनुसार, एकमा थाना क्षेत्र के भोरहोपुर गांव की रहने वाली छात्रा शनिवार को कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में पेट्रोल पंप के समीप एक युवक ने चाकू दिखाकर उसे जबरन अपने कब्जे में ले लिया और गांव के चंवर इलाके की ओर ले गया। वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
डरी-सहमी छात्रा को आपबीती सुनाई
घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने एकमा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और न्याय की मांग की। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-2 राज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मेडिकल जांच के लिए छात्रा को छपरा सदर अस्पताल भेजा गया।
ये भी पढ़ें- Bihar News: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा
तीन आरोपियों की पहचान की गई
इस मामले में सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा 10 मई 2026 की रात आवेदन दिए जाने के बाद तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। प्राथमिकी में दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है और मामले में तीन आरोपियों की पहचान की गई है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए डीएसपी राज कुमार के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।
Trending Videos