सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Crime: Questions raised over police disclosure of Siwan Tari Bazaar robbery case news in hindi

Bihar Crime: 30 लाख की लूट, बरामदगी सिर्फ ढाई लाख? व्यापारियों का फूटा गुस्सा, सड़क कर दी जाम; जानें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 29 Nov 2025 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: व्यवसायियों को लिखित आश्वासन दिया गया कि शेष लूट का सामान शीघ्र बरामद किया जाएगा और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर। 

Bihar Crime: Questions raised over police disclosure of Siwan Tari Bazaar robbery case news in hindi
व्यापारियों ने सड़क कर दी जाम - फोटो : अमपर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान जिले के टारी बाजार में 27 नवंबर को दिनदहाड़े हुए लगभग 30 लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण लूट कांड की जांच को लेकर स्थानीय व्यवसायियों में गहरा असंतोष है। पुलिस ने कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी और आंशिक बरामदगी का दावा किया है, लेकिन व्यवसायियों का आरोप है कि जांच अधूरी और सतही है।

Trending Videos

व्यवसायियों के अनुसार, लूटे गए गहनों की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये थी, जबकि पुलिस द्वारा सिर्फ 2 से 2.5 लाख रुपये के गहने बरामद किए जाने की बात कही जा रही है। उनका कहना है कि मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर हैं और बरामद किए गए आभूषणों को भी घटना से संबंधित मानने में कई संदेह हैं। व्यवसायियों ने इसे मामले को दबाने और खानापूर्ति का प्रयास बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी विरोध में टारी बाजार के सभी व्यापारियों ने सामूहिक रूप से दुकानें बंद कर दीं। बाद में उन्होंने माझी–गुठनी राज्य मार्ग स्थित नेवारी मोड़ के पास सड़क जाम कर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक बाधित रहा यातायात, जिसके बाद रघुनाथपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वार्ता शुरू की।


पढ़ें: चोरी के विरोध में सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन, विरोध में बाजार भी बंद; जानें 

व्यवसायियों को लिखित आश्वासन दिया गया कि शेष लूट का सामान शीघ्र बरामद किया जाएगा और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच जारी है और सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें सक्रिय हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। व्यवसायी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि पूर्ण बरामदगी और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं होती, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस लूट कांड ने टारी बाजार ही नहीं, आसपास के इलाकों में भी असुरक्षा और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed