सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Election 2025: JDU MLA Pappu Pandey road show in Kuchaykot before nomination news in Hindi

Bihar Election 2025: नामांकन से पहले कुचायकोट में जदयू विधायक पप्पू पांडेय का रोड शो, जनता से की ये अपील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 Oct 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Election 2025: स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह रोड शो नामांकन से पहले क्षेत्र में विधायक की मजबूत पकड़ और उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। कुचायकोट सीट पर लगातार पांच बार जीत दर्ज कर चुके पप्पू पांडेय को छठी बार भी एनडीए का मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है।

Bihar Election 2025: JDU MLA Pappu Pandey road show in Kuchaykot before nomination news in Hindi
पप्पू पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया के बीच गोपालगंज जिले की सबसे चर्चित सीट कुचायकोट (102) विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ़ ‘पप्पू पांडेय’ के रोड शो ने चुनावी माहौल को गर्मा दिया। नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर से पहले हुआ यह रोड शो, विधायक पप्पू पांडेय का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

Trending Videos

गोपालगंज जिले में 6 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में विधायक पप्पू पांडेय ने आज समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरकर जनता का अभिवादन किया। रोड शो के दौरान विधायक एक गाड़ी के ऊपर खड़े थे और समर्थक उन पर फूल बरसा रहे थे। रोड शो में शामिल समर्थकों का उत्साह चरम पर दिखा। पूरे मार्ग में पप्पू पांडेय जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद और मुकेश पांडेय जिंदाबाद जैसे नारे गूंजते रहे। इस दौरान विधायक ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और आगामी चुनाव में समर्थन की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; जहानाबाद पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, राहुल गांधी और योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

जनता के बीच पैठ का प्रदर्शन
स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह रोड शो नामांकन से पहले क्षेत्र में विधायक की मजबूत पकड़ और उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। कुचायकोट सीट पर लगातार पांच बार जीत दर्ज कर चुके पप्पू पांडेय को छठी बार भी एनडीए का मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। विधायक पप्पू पांडेय ने रोड शो के बाद कहा कि यह जनसैलाब कुचायकोट की जनता के भरोसे और हमारे द्वारा किए गए विकास कार्यों का प्रमाण है। हम एक बार फिर भारी बहुमत से जीतकर क्षेत्र की सेवा करेंगे। इस रोड शो के बाद कुचायकोट की सियासी तस्वीर और स्पष्ट हो गई है। माना जा रहा है कि नामांकन प्रक्रिया के बाद चुनावी मुकाबला और तेज़ हो जाएगा। वहीं भठवां गांव में स्थानीय नागरिक प्रवीण उपाध्याय ने माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर विधायक का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed