सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Fatima traveled to Bihar for her love, Nikhil, and then suddenly both of them consumed poison

Bihar: निखिल के प्यार में फातिमा पहुंच गई बिहार, फिर अचानक से खा लिया दोनों ने जहर; क्यों उलझा मामला?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 25 Dec 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: गोपालगंज के भोरे थाना परिसर में सुलह वार्ता के दौरान प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर किया गया। दोनों की स्थिति चिंताजनक है।

Bihar: Fatima traveled to Bihar for her love, Nikhil, and then suddenly both of them consumed poison
प्रेमी युगल ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे थाना परिसर में बुधवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्रेमी जोड़े ने थाना में ही जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के वक्त थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते के लिए पंचायत चल रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
Trending Videos


क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, कर्नाटक की रहने वाली फातिमा शेख और भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी निखिल (पिता- प्रमोद भगत) के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। फातिमा पहले से शादीशुदा थी और उसका एक बेटा भी है। निखिल के प्यार में फातिमा ने अपने पति को तलाक दे दिया था। निखिल कर्नाटक में नौकरी करता था, जहां दोनों की मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की बात पर शुरू हुआ विवाद
बताया जाता है कि जब निखिल को फातिमा के बच्चे के बारे में पता चला, तो उसने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। निखिल कर्नाटक के बाद राजस्थान चला आया था। जहां से नौकरी छोड़कर अपने गांव कल्याणपुर भाग आया और फातिमा से बात करना बंद कर दिया। फातिमा उसे ढूंढते हुए कर्नाटक से सीधे कल्याणपुर पहुंच गई और निखिल के घर पर रहने की जिद करने लगी। पिछले 10 दिनों से गांव में मान-मनौवल का दौर चल रहा था।

पढे़ं: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने घर पर चलाई कई राउंड गोली, पूरे इलाके में दहशत

थाने के अंदर घटी घटना
मामला सुलझता न देख फातिमा शिकायत लेकर भोरे थाना पहुंची। पुलिस ने निखिल और उसके परिजनों को भी थाने बुलाया. रात करीब 8:00 बजे जब थाने में बातचीत चल रही थी, तभी मौका पाकर दोनों ने साथ लाया हुआ जहर खा लिया। जैसे ही दोनों जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे, पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। दोनों को आनन फानन में रेफरल अस्पताल भोरे पहुंचाया गया। जहां से उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

क्या कहा अधिकारियों ने? 
लड़की लड़के के साथ रहना चाहती थी, जबकि लड़का इसके लिए तैयार नहीं था। दोनों अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। पुलिस मामले की जानकारी ले ही रही थी कि तभी अचानक दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। प्राथमिकता के आधार पर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आनंद मोहन गुप्ता, एसडीपीओ, हथुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed