सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Illegal child trafficking racket busted in Chapra, three arrested

Bihar: छपरा में अवैध बच्चा खरीद-फरोख्त रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; गुजरात से बरामद हुआ बच्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 Oct 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: आरोप है कि प्रसव के बाद संचालक ने महिला को अधिक खर्च का भय दिखाकर बच्चा अपने पास रख लिया और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो बच्चा वापस नहीं मिलेगा। आर्थिक मजबूरी में महिला वहां से चली गई। पढे़ं पूरी खबर

Bihar: Illegal child trafficking racket busted in Chapra, three arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सारण पुलिस ने एक सनसनीखेज अवैध बच्चा खरीद-फरोख्त करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट का तार सारण और सीवान जिले के सीमावर्ती जनता बाजार थाना क्षेत्र में एक ऑर्केस्ट्रा पार्टी के संचालक और एक नर्सिंग होम से जुड़ा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Trending Videos

सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि जनता बाजार थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने बच्चे की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पता चला कि ‘संगम ऑर्केस्ट्रा पार्टी’ का संचालक, जो दुर्गा नर्सिंग होम भी चलाता है, गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराकर उनके बच्चों को अवैध तरीके से छीन लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि प्रसव के बाद संचालक ने महिला को अधिक खर्च का भय दिखाकर बच्चा अपने पास रख लिया और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो बच्चा वापस नहीं मिलेगा। आर्थिक मजबूरी में महिला वहां से चली गई। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि संचालक ने अपने सहयोगी सोनू गिरी के माध्यम से बच्चे को ₹5 लाख में बेच दिया था।


पढ़ें:  तेज प्रताप ने गया जी में छानी जलेबी, PM मोदी पर बरसे; युवाओं से बोले- चिल्लाओ मत, नस फट जाएगी

मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग में की गई, जिसके बाद आयोग के पत्र के आलोक में सारण पुलिस की विशेष टीम ने मिशन मुक्ति फाउंडेशन और रेस्क्यू फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्रवाई की। सोनू गिरी को गुजरात के बड़ोदरा से स्थानीय क्राइम ब्रांच की मदद से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बच्चे को सिवान जिले के उखई गांव में नीरज पासवान के घर से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे की पहचान भी कर ली गई है।

पुलिस का कहना है कि इस रैकेट में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। साथ ही अनुसंधान पूरा कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को सख्त सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed