{"_id":"69ff2daded57eea1eb08a18d","slug":"bihar-lpg-crisis-women-block-nh-531-with-empty-cylinders-over-gas-shortage-in-chhapra-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ‘चूल्हा ठंडा, बच्चे भूखे'; गैस नहीं मिलने पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, खाली सिलिंडर रख एनएच-531 किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ‘चूल्हा ठंडा, बच्चे भूखे'; गैस नहीं मिलने पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, खाली सिलिंडर रख एनएच-531 किया जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार
छपरा में रसोई गैस की किल्लत से परेशान महिलाओं और ग्रामीणों ने खाली सिलेंडर सड़क पर रखकर NH-531 जाम कर दिया। उपभोक्ताओं ने गैस की कालाबाजारी और 15 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने का आरोप लगाया।
रसोई गैस की भारी किल्लत से परेशान हुए लोग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के छपरा में रसोई गैस की भारी किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं का सब्र शनिवार को टूट गया। सारण और सिवान जिले की सीमा पर स्थित रसूलपुर थाना क्षेत्र में भारत गैस एजेंसी के बाहर महिलाओं और ग्रामीणों ने खाली सिलिंडर सड़क पर रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-531 को घंटों जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं की आंखों में आंसू थे और वे घर में चूल्हा नहीं जलने की मजबूरी बयां कर रही थीं।
‘घर में गैस खत्म, बच्चे भूखे हैं’
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि घर में कई दिनों से गैस खत्म है और खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई है। कई महिलाओं ने रोते हुए कहा कि घर के पुरुष दूसरे राज्यों में मजदूरी करने गए हैं और वे बच्चों को खाना तक नहीं खिला पा रही हैं। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। इस दौरान एनएच-531 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
15 दिन बाद भी नहीं मिली गैस
ग्रामीण उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं हुई। प्रदर्शनकारी रानी देवी ने बताया कि एजेंसी पर जाने पर हर बार यही जवाब मिलता है कि गैस की गाड़ी नहीं आई है। वहीं, उपभोक्ताओं ने गैस की कालाबाजारी का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि 2800 से 3000 रुपये तक में सिलेंडर बेचे जा रहे हैं, जबकि आम ग्राहकों को समय पर गैस नहीं मिल रही। एक अन्य उपभोक्ता कृष्णा कुमार साह ने आरोप लगाया कि गोदाम में सिलिंडर मौजूद होने के बावजूद वितरण नहीं किया जा रहा। मजबूरी में लोगों को लकड़ी या इंडक्शन का सहारा लेना पड़ रहा है।
पुलिस के आश्वासन पर खत्म हुआ जाम
घटना की सूचना मिलते ही रसूलपुर थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। काफी समझाने-बुझाने और एजेंसी संचालक से बातचीत के बाद पुलिस ने जल्द गैस आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हटे और यातायात सामान्य हो सका। सूत्रों के अनुसार, पिछले पांच दिनों से गैस गोदाम पर सिलिंडर की गाड़ी नहीं पहुंची थी। वहीं, प्रदर्शन के दौरान एजेंसी कार्यालय बंद मिला, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।
ये भी पढ़ें- Bihar: स्वास्थ्य मंत्री निशांत का एलान- शहर की तरह गांवों और अमीरों की तरह गरीबों को मेडिकल सुविधाएं देंगे
हालांकि, एजेंसी संचालक विनीत कुमार सिंह ने कालाबाजारी के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि करीब तीन हजार उपभोक्ताओं की बुकिंग लंबित है। लगातार गैस आपूर्ति होने पर ही सभी को सिलिंडर उपलब्ध कराया जा सकेगा।
Trending Videos