Bihar News: झारखंड के झरिया में युवक की हत्या के बाद सांसद पप्पू यादव छपरा पहुंचे, परिजनों को दी सांत्वना
Bihar News: पप्पू यादव ने कहा कि छपरा का माहौल अब बदल गया है और राजनीतिक प्रेरणा से जाति विशेष को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बिहार में बढ़ती हत्या की घटनाओं को चिंताजनक बताया।
विस्तार
झारखंड के झरिया में प्रेम कुमार की हत्या के बाद गुरुवार को पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजीव रंजन उर्फ़ पप्पू यादव छपरा पहुंचे। उन्होंने गंडक नदी के रेवा घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान प्रेम के पिता सुनील राय व परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।
पप्पू यादव ने कहा कि छपरा का माहौल अब बदल गया है और राजनीतिक प्रेरणा से जाति विशेष को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बिहार में बढ़ती हत्या की घटनाओं को चिंताजनक बताया। सांसद ने आरोप लगाया कि राजनीति की आड़ में गरीबों व कुछ जातियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि यदि राजनीतिक प्रताड़ना बंद नहीं हुई तो वे सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
पढ़ें: पीएम के गमछा लहराने से लेकर लिट्टी-चोखे की व्यवस्था, NDA के शपथ कार्यक्रम में क्या-क्या दिखा?
एनडीए की जीत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यह जनता की नहीं वोट चोरी की जीत है। यह जीविका दीदी सरकार है, और चुनाव के दौरान किए गए वादों को अब पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि बिहार में जदयू की नहीं, बल्कि भाजपा की सरकार बन रही है।