सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Struggle and stone pelting between two parties due to election rivalry six people injured

Bihar News: चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट-पथराव, छह लोग घायल; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 15 Nov 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: लालबाबू का आरोप है कि घटना का कारण शुक्रवार को विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत के बाद उत्पन्न तनाव है। विरोधी पक्ष लगातार उनके परिवार और मोहल्ले के लोगों को धमका रहा था।

Bihar News: Struggle and stone pelting between two parties due to election rivalry six people injured
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरावे गांव में शुक्रवार की देर रात चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव की घटना हुई। इस टकराव में एक पक्ष के लगभग छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने शनिवार को उन्हें पटना रेफर कर दिया।

Trending Videos

घटना की सूचना पर शनिवार को सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार सीवान पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सदर अस्पताल में घायलों से बात की। इसके बाद उन्होंने सिवान एसपी मनोज कुमार तिवारी को त्वरित और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।घायलों की पहचान गांव के ही लालबाबू सिंह, अभिषेक कुमार, हरिशंकर सिंह, गौतम सिंह और आशुतोष कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मुजफ्फरपुर में प्रेम की अनोखी मिसाल, पति के बाद पत्नी ने भी छोड़ी दुनिया; साथ उठीं चिताएं

घायल लालबाबू सिंह के अनुसार, शुक्रवार की रात वह अपने दरवाजे पर पत्नी और बच्चों के साथ खड़े थे तभी गांव के ही करीब 50–60 लोग, जिनमें कृष्णा कुमार यादव, रोहित कुमार यादव, विकाश कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव, संदीप कुमार यादव, विशाल कुमार यादव, संजीत कुमार यादव, गोलू कुमार यादव और सुंदर कुमार शामिल थे, अचानक वहां पहुंच गए। पहले उन्होंने गाली-गलौज की और विरोध करने पर सभी आरोपियों ने लाठी-डंडे और तेज हथियार से हमला कर दिया।

शोर सुनकर जब ग्रामीण लोग बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने घरों और दुकानों पर ईंट-पत्थर बरसाए। लालबाबू सिंह के मुताबिक, उनके बथान का दरवाजा तोड़कर मवेशियों को पीटा गया और 12 हजार रुपये नकद तथा पशु चारा भी लूट लिया गया। रास्ते में आने वाले कई घरों पर भी पथराव किया गया। गौतम सिंह की पत्नी और बच्ची के साथ दुर्व्यवहार की बात भी सामने आई है।

लालबाबू का आरोप है कि घटना का कारण शुक्रवार को विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत के बाद उत्पन्न तनाव है। विरोधी पक्ष लगातार उनके परिवार और मोहल्ले के लोगों को धमका रहा था। इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed