सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Protesting against molestation of sister proved costly for brother miscreants attacked him with a knife

Bihar Crime: बहन से छेड़खानी का विरोध करना भाई को पड़ा भारी, बदमाशों ने चाकू से किया हमला; हुई मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 22 Nov 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Crime: अस्पताल परिसर में शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। बहन बार-बार बेहोश होकर गिरती रही। थाना प्रभारी ने बताया कि यह बेहद संवेदनशील मामला है।

Bihar: Protesting against molestation of sister proved costly for brother miscreants attacked him with a knife
मामला दर्ज करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान के धनौती ओपी थाना क्षेत्र से शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बहन के सम्मान की रक्षा करने की कोशिश में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Trending Videos

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता सुबह गांव के ही एक नदी किनारे गई थी। तभी कुछ मनचलों ने उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके नाक पर वार कर उसे घायल कर दिया। किसी तरह पीड़िता ने घर जाकर अपने भाई को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक अपने बहन के साथ न्याय की गुहार लेकर धनौती ओपी थाना पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कर वापस निकल ही रहा था कि थाना से कुछ ही दूरी पर घात लगाए बैठे आरोपितों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और तत्काल सीवान सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।


पढ़ें; फोटो खिंचवाने के लिए बच्चों के हाथ में पकड़ा दिया अंडा, बाद में ले लिया वापस; अभिभावक भड़के

अस्पताल परिसर में शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। बहन बार-बार बेहोश होकर गिरती रही। थाना प्रभारी ने बताया कि यह बेहद संवेदनशील मामला है। पीड़ित द्वारा दिए बयान के आधार पर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। यह घटना एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और गांवों में बढ़ते अपराध को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed