सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   chhapra-ram-navami-accident-scorpio-hit-two-cousin-sisters-one-dead-one-critical

Bihar: मंदिर से लौट रही युवतियों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा, एक की मौत; दूसरी की हालत नाजुक उपचार जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
सार

रामनवमी के दिन छपरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो चचेरी बहनों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

chhapra-ram-navami-accident-scorpio-hit-two-cousin-sisters-one-dead-one-critical
दुखी परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रामनवमी के पावन दिन छपरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। मंदिर से पूजा-अर्चना कर घर लौट रही दो युवतियां तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो की चपेट में आ गईं। हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

Trending Videos

घटना छपरा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मेहिया गांव के समीप की बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए तुरंत परिजनों को सूचना दी और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने खुशी कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अदिति उर्फ मुन्नी कुमारी की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में संजीत सिंह ने बताया कि बनियापुर थाना क्षेत्र के भेटवलिया गांव निवासी दिनेश सिंह की 19 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी (स्नातक की छात्रा) और सुरेश सिंह की 25 वर्षीय पुत्री अदिति उर्फ मुन्नी कुमारी, जो स्नातक करने के बाद विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं, दोनों चचेरी बहनें घटना स्थल के समीप रह रही थीं। रामनवमी के अवसर पर मंदिर में पूजा करने के बाद वे घर लौट रही थीं।

जानें प्रत्यक्षदर्शियों  ने क्या बताया?
इसी दौरान जब दोनों युवतियां सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इसके कारण मौके पर एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था।


ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'आइए, महागठबंधन के साथ फिर बनाइए सरकार', CM नीतीश को लेकर विधायक आईपी गुप्ता ने ये क्यों कहा?

चालक की तलाश के लिए जांच शुरू
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवतियों के परिजनों में कोहराम मच गया। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि अज्ञात वाहन और चालक की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार वाहन की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जा सके।

रामनवमी जैसे पावन पर्व पर हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग प्रशासन से दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस भीषण सड़क हादसे में खुशी की मौत से जहां परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं अदिति उर्फ मुन्नी कुमारी की गंभीर हालत को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं। घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंची परिजनों की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed