फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gopalganj gandak canal accident cyclist izharul haque body found after 24 hours

Bihar: बाजार जाते वक्त गंडक नहर में गिरी साइकिल, 24 घंटे बाद मिला युवक का शव; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 11 Jul 2026 05:41 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 05:41 PM IST
सार

बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र में बाजार जा रहे साइकिल सवार इजहरुल हक की गंडक नहर में डूबने से मौत हो गई। पिपरा पुल के पास साइकिल का संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिर गए और तेज बहाव में लापता हो गए।

विज्ञापन
gopalganj gandak canal accident cyclist izharul haque body found after 24 hours
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। घरेलू सामान लेने बाजार जा रहे एक साइकिल सवार युवक की गंडक नहर में डूबने से मौत हो गई। करीब 24 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद स्थानीय गोताखोरों ने शनिवार को उसका शव बरामद किया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

बाजार जाते समय बिगड़ा संतुलन, नहर में गिरा युवक

विज्ञापन

मृतक की पहचान मांझा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी इजहरुल हक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वह साइकिल से घरेलू सामान खरीदने बाजार जा रहे थे। जब वह पिपरा पुल के पास पहुंचे, तभी अचानक उनकी साइकिल का संतुलन बिगड़ गया। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पाते, साइकिल समेत गंडक नहर के गहरे पानी में जा गिरे। घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नहर का जलस्तर अधिक होने और तेज बहाव के कारण इजहरुल हक देखते ही देखते पानी में लापता हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सिर्फ सीट भरने नहीं, जनता की लड़ाई लड़ने पहुंचे हैं विधायक'; गयाजी में सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा संदेश

दो घंटे की तलाश में मिली सिर्फ साइकिल

हादसे की सूचना मिलते ही मांझा थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने नहर से इजहरुल हक की साइकिल तो बरामद कर ली, लेकिन तेज बहाव के कारण उनका कोई पता नहीं चल सका। रात होने के बावजूद तलाश का अभियान जारी रखा गया।

24 घंटे बाद मिला शव, गांव में पसरा मातम

शुक्रवार रात और शनिवार सुबह तक लगातार चली खोजबीन के बाद गोताखोरों ने शनिवार को पिपरा गांव के पास गंडक नहर से इजहरुल हक का शव बरामद कर लिया। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

शव बरामद होने के बाद मांझा थाना पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed