सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   gopalganj court roof incident girl rambha kumari high voltage drama police rescue love affair fir

Bihar: प्यार, धोखा और पुलिस की बेरुखी, न्याय कोर्ट की छत पर चढ़ी युवती, गोपालगंज कोर्ट में हुआ हाई ड्रामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 05 Dec 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

गोपालगंज कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब विशंभरपुर थाना क्षेत्र की युवती रंभा कुमारी अचानक कोर्ट भवन की छत पर चढ़ गई और बाउंड्री पर जाकर हाई-वोल्टेज ड्रामा करने लगी।

gopalganj court roof incident girl rambha kumari high voltage drama police rescue love affair fir
गोपालगंज कोर्ट की छत पर चढ़ी युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अचानक कोर्ट भवन की छत पर चढ़ गई। उसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में तैनात अधिवक्ताओं ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों और अधिकारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए युवती को सुरक्षित नीचे उतारा और बाद में उसे नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

Trending Videos

मामला विशंभरपुर थाना क्षेत्र के तिवारी मटहनिया गांव की रहने वाली रंभा कुमारी से जुड़ा है, जिसने अपने गांव के ही एक युवक के खिलाफ विशंभरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन आरोपित युवक की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। बताया गया कि युवती कई दिनों से थाना और वरीय अधिकारियों के चक्कर काट रही थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से वह परेशान और थक चुकी थी। इसी नाराजगी में वह शुक्रवार दोपहर कोर्ट परिसर की छत पर चढ़ गई और छत व बाउंड्री पर जाकर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: रोहतास में पीएचईडी विभाग पर 12 करोड़ का बिजली बिल बकाया, डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हुआ भुगतान    

युवती की इस हरकत को देखकर कोर्ट परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने तत्काल नगर थाना को सूचना दी। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर छत से नीचे उतारा और पूछताछ के बाद नगर थाना को सौंप दिया। युवती की वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित हुआ और बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। युवती के इस कारनामे के बाद कोर्ट सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारी के आवेदन पर नगर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष जफरूद्दिन अली ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद युवती को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

घटना की पृष्ठभूमि में सामने आया है कि तिवारी मटिहनिया की रंभा कुमारी का अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था। वह युवक के साथ घर से चली गई थी और करीब 40 दिनों तक उसके साथ रही। इसके बाद युवक उसे घर तो ले आया, लेकिन मारपीट कर घर से निकाल दिया। न्याय नहीं मिलने की पीड़ा और लगातार पुलिस चक्कर के बाद निराश होकर युवती ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed