सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   gopalganj zila parishad chairman election amit rai wins against deepika singh bihar local body politics

Bihar News: गोपालगंज जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव में अमित राय की बड़ी जीत, 7 मतों से दीपिका सिंह को हराया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार

गोपालगंज जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में वर्तमान उपाध्यक्ष अमित राय ने प्रभावशाली जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष की कुर्सी हासिल कर ली। उन्होंने भाजपा नेता विकास सिंह की पत्नी दीपिका सिंह को 7 मतों के अंतर से पराजित किया।

gopalganj zila parishad chairman election amit rai wins against deepika singh bihar local body politics
अमित राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोपालगंज जिले में जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वर्तमान जिला परिषद उपाध्यक्ष अमित राय ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। इस चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, भाजपा नेता विकास सिंह की पत्नी दीपिका सिंह को 7 मतों के अंतर से पराजित किया।

Trending Videos

चुनावी परिणामों के अनुसार अमित राय को कुल 19 मत प्राप्त हुए, जबकि दीपिका सिंह को 12 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इस जीत के साथ ही अमित राय ने जिले की राजनीति में अपना मजबूत दबदबा साबित कर दिया है। उनकी जीत की खबर सामने आते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- BJP News: अपनी उम्र के बराबर ही भाजपा ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, रेस में इन धुरंधरों का नाम भी था

यह चुनाव कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था, क्योंकि इसमें सीधे तौर पर दो कद्दावर दावेदार आमने-सामने थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अमित राय की जीत उनके द्वारा किए गए जमीनी कार्यों और जिला परिषद सदस्यों के बीच उनकी मजबूत पकड़ का नतीजा है।

गौरतलब है कि अमित राय लगातार तीन बार जिला परिषद के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इस दौरान भले ही अध्यक्ष बदलते रहे हों, लेकिन उपाध्यक्ष के पद पर अमित राय की मौजूदगी बनी रही। उनके राजनीतिक पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उनकी मां किरण राय राजद की पूर्व विधायक रह चुकी हैं, जबकि उनके पिता दिवंगत उपेंद्र राय भी विधान परिषद का चुनाव लड़ चुके हैं। पूर्व से ही राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले इस परिवार की सियासी विरासत का असर एक बार फिर देखने को मिला, जिसका परिणाम यह रहा कि अमित राय जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed