सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lack of awareness has led to a rise in rail accidents, with three deaths in four days.

Bihar News: शॉर्टकट बना मौत का रास्ता, चार दिनों में तीन की जान गई; रेलवे ट्रैक पर लापरवाही भारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 08:06 AM IST
विज्ञापन
Lack of awareness has led to a rise in rail accidents, with three deaths in four days.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सारण जिले में बीते चार दिनों के भीतर अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। लगातार हो रही इन घटनाओं ने रेलवे ट्रैक पार करते समय बरती जा रही लापरवाही और जागरूकता की कमी को उजागर कर दिया है। अब आवश्यकता है कि प्रशासन और रेलवे विभाग संयुक्त रूप से जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षा के प्रति सचेत करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Trending Videos

पहली घटना छपरा–सिवान रेलखंड के बनवार रेलवे ढाला के समीप हुई। यहां लगभग 70 वर्षीय सुंदरी कुंवर ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि वह रेलवे लाइन पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। सूचना पर दाउदपुर थाना पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना दरियापुर थाना क्षेत्र के केवटीयां गांव के पास बस्ती और शीतलपुर रेल लाइन के बीच हुई। यहां लगभग 50 वर्षीय परमा राम की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर रेल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।


पढ़ें:  संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, गले पर निशान भी मिला; ससुराल पक्ष वाले मौके से फरार

तीसरी घटना मांझी रेलवे हाल्ट के समीप की है। सिवान जिले के कचनार गांव निवासी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव मुकेश शर्मा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही छपरा जंक्शन स्थित राजकीय रेल पुलिस और स्थानीय थाना टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लगातार हो रही इन घटनाओं से स्पष्ट है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। कई स्थानों पर लोग शॉर्टकट अपनाकर पटरियां पार करते हैं या मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। रेलवे लाइन पार करते समय निर्धारित फाटक, अंडरपास या ओवरब्रिज का उपयोग करना चाहिए और ट्रेन की आवाज व संकेतों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। थोड़ी सी सावधानी कई जिंदगियां बचा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed