सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Lineman dies due to electric shock, Siwan News, negligence proved costly

Bihar News: सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी पड़ी भारी, लाइनमैन की करंट लगने से मौत; एसडीओ-जेई पर गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 26 Nov 2025 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

लापरवाही की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। सुरक्षा उकरणों की अनदेखी करके लाइन काटने गए लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई है। यह घटना सीवान के रामगढ़ा गांव की है। एसडीओ और जेई पर गंभीर आरोप लगे हैं।

Lineman dies due to electric shock, Siwan News, negligence proved costly
ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन बिना जरूरी सुरक्षा उपकरण के काम करते हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के तक्कीपुर रामगढ़ा गांव में बुधवार को बिजली विभाग की लापरवाही एक लाइनमैन की जान पर भारी पड़ गई। एक फैक्ट्री की बिजली कनेक्शन काटने गई टीम के दौरान हाई-वोल्टेज करंट लगने से लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मर्दापुर निवासी दिलीप प्रसाद के रूप में हुई है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार एसडीओ के नेतृत्व में जेई और अन्य कर्मी फैक्ट्री का बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे थे। इसी दौरान दिलीप प्रसाद पोल पर चढ़कर लाइन काट रहा था कि अचानक उसे तेज करंट लग गया। वह नीचे गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन को बिना जरूरी सुरक्षा उपकरण ग्लव्स, सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और कट-किट के पोल पर भेजा गया था। विभागीय लापरवाही ने एक परिवार का सहारा छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि करंट लगते ही एसडीओ, जेई और अन्य कर्मी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों ने न तो सहायता की, न ही घायल लाइनमैन को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश। स्थानीय लोगों ने पहल करते हुए दिलीप को महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा
घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अधिकारी मौके पर मौजूद थे तो सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए? हादसे के बाद घायल को अस्पताल ले जाने के बजाय जिम्मेदार अधिकारी मौके से भाग कैसे गए? परिजनों ने चेतावनी दी कि एसडीओ और दोषी कर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर दरौंदा थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Bihar: छपरा में शराब कारोबारियों से सांठगांठ के आरोप में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, केस दर्ज कर भेजा जेल

'अधिकारी कागजों पर सुरक्षा का दावा करते रहते हैं'
स्थानीय लोगों और पूर्व बिजलीकर्मियों ने कहा कि विभाग में यह पुरानी समस्या है। लाइनमैनों से बिना सुरक्षा उपकरण के जोखिम भरा काम कराया जाता है, जबकि अधिकारी कागजों पर सुरक्षा का दावा करते रहते हैं।

दिलीप प्रसाद की मौत ने एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही और अधिकारियों की जिम्मेदारी से बचने की प्रवृत्ति को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और सभी लाइनमैनों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed