{"_id":"68da48badd9cb8cd61065800","slug":"new-option-for-economical-and-safe-travel-chhapra-to-delhi-amrit-bharat-express-train-starts-running-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : त्योहारों पर राहत का तोहफा; पूर्वोत्तर रेलवे को मिली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : त्योहारों पर राहत का तोहफा; पूर्वोत्तर रेलवे को मिली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Amrit Bharat Express Train : छपरा से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस को शनिवार को हरी झंडी दिखाई गई। त्योहारों के मौसम में यात्रियों के लिए यह ट्रेन सुविधाजनक और किफायती यात्रा का नया विकल्प लेकर आई है।
पूर्वोत्तर रेलवे को मिली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे को पहली अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रेन रविवार को छपरा से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन का उद्घाटन बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। छपरा जंक्शन पर मौजूद महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि त्योहारों के इस मौसम में यह ट्रेन अपनों को अपनों से जोड़ने का बड़ा माध्यम बनेगी। उन्होंने बताया कि इस उद्घाटन विशेष ट्रेन (05133) में कुल 22 कोच लगाए गए हैं। जिनमें शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, पेंट्रीकार का 01 और एलएसएलआरडी के 02 कोच शामिल हैं। ट्रेन सुबह 11 बजे छपरा से चलेगी और अगले दिन सुबह 8 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
यात्रियों को किफायती और आधुनिक यात्रा सुविधा
सांसद ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस खासकर मध्यम वर्ग के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। इसमें यात्री मात्र ₹500 प्रति हजार किलोमीटर से भी कम किराए पर गैर वातानुकूलित श्रेणी में विश्वस्तरीय यात्रा सुविधा पा रहे हैं। यह ट्रेन आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करते हुए देश की बदलती तस्वीर को दर्शाती है।
डिजाइन और सुविधाओं में खास
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रेन तकनीकी दृष्टि से अत्यंत सुरक्षित है। इसमें कवच सिस्टम, सेमी ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब और ईपी-असिस्टेड ब्रेक सिस्टम लगाए गए हैं। नॉन-एसी कोच में पहली बार फायर डिटेक्शन सिस्टम की सुविधा दी गई है। कोच शील्ड गैंगवे और वैक्यूम इवैक्यूएशन सिस्टम से लैस हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोच में कई आधुनिक फीचर जोड़े गए हैं। इनमे से फोल्डेबल स्नैक्स टेबल,मोबाइल और बॉटल होल्डर, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, आरामदायक सीटें और बेहतर बर्थ जैसे फीचर शामिल हैं। हर शौचालय में इलेक्ट्रो-न्यूमेटिक फ्लशिंग प्रणाली, ऑटोमेटिक सोप डिस्पेंसर और फायर सप्रेशन सिस्टम जैसी सुविधाएं दी गई हैं। दिव्यांगजनों के लिए विशेष शौचालय भी उपलब्ध कराए गए हैं।
सुरक्षा और रफ्तार
इस ट्रेन में पुश-पुल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी रफ्तार बढ़ाने में मदद करती है। डिफॉर्मेशन ट्यूब दुर्घटना की स्थिति में झटका कम करती है। साथ ही, टॉकबैक यूनिट और गार्ड रूम में रिस्पॉन्स यूनिट से सुरक्षा और मजबूत हो गई है।
ये भी पढ़ें- Bihar: बिहार को मिली सात नई ट्रेनों की सौगात, अश्विनी वैष्णव बोले- पहले 1000 था, अब दस हजार करोड़ का बजट है
मौजूद रहे कई जनप्रतिनिधि
इस मौके पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव, छपरा सदर से भाजपा विधायक डॉ. सी. एन. गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक सहित रेलवे जंक्शन के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- Bihar: 'शिल्पी गौतम हत्याकांड में सम्राट चौधरी अभियुक्त थे', प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम पर लगाया यह आरोप
Trending Videos